
New Delhi, 4 नवंबर . पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र Government की कार्रवाई और सुरक्षा बलों की उपलब्धियों को बड़ी सफलता बताया है. केंद्रीय राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार, पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय और अग्निमित्रा पॉल सहित भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने केंद्र Government की नीतियों और Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना की. नेताओं ने कहा है कि सुरक्षा बलों के बेहतर प्रबंधन, आधुनिक उपकरणों और रणनीतिक अभियानों के कारण नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं.
केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह देश और Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली Government के लिए बड़ी उपलब्धि है. केंद्र Government हमेशा से सुरक्षाकर्मियों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रही है. इसमें बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट और अन्य आवश्यक उपकरण शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि जो जवान देश की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं, वे सर्वोत्तम सुरक्षा और देखभाल के हकदार हैं. Prime Minister की प्राथमिकता हमेशा से सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रही है.
वहीं, पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय ने कहा कि यह बदलते India की तस्वीर है. Prime Minister Narendra Modi ने स्पष्ट किया था कि आने वाले समय में ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे नक्सलवाद को जड़ से समाप्त किया जा सके. उन्होंने कहा कि इसी रणनीति का परिणाम है कि पिछले एक वर्ष में Naxalite अभियानों के दौरान सीआरपीएफ के किसी जवान की मौत नहीं हुई है. Government सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सफल रही है और आने वाले दिनों में इसे और मजबूत किया जाएगा.
उमेश राय ने कहा कि केंद्र Government और सुरक्षा बलों की ओर से केंद्रीय बलों पर होने वाले हमलों को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया गया है, जिसके परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और देश में अशांति तथा अराजकता फैलाने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा.
पश्चिम बंगाल Government की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने भी केंद्र Government की उपलब्धियों की सराहना की. उन्होंने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि 26 नवंबर 2008 को Mumbai में हुए आतंकी हमले में कई लोगों की जान गई थी. उन्होंने तत्कालीन यूपीए Government पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उस समय आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी जवाब देने का Political साहस नहीं दिखाया गया. वर्ष 2014 में Prime Minister मोदी के नेतृत्व में Government बनने के बाद देश की सुरक्षा नीति में बदलाव आया है और दुश्मन देश अब India की ताकत को लेकर सतर्क है.
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने इसे केंद्र Government की बड़ी उपलब्धि करार दिया. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ने बड़े स्तर पर कई अभियान चलाए लेकिन इसके बावजूद एक भी जवान की जान नहीं गई. यह सुरक्षा बलों की कार्यक्षमता और बेहतर रणनीति का प्रमाण है. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि India पहले की तुलना में कितना मजबूत हुआ है और सुरक्षा के मोर्चे पर लगातार अपना क्षमता बढ़ा रहा है.
–
पीएम
Skip to content