
Mumbai , 4 नवंबर . Bollywood Actress जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें social media पर साझा की हैं. बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच हुई इस शूटिंग की झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कीं.
जाह्नवी ने तस्वीरों के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा. उन्होंने कहा, “मुझे कोई चुटकी काटो. सच में, आप जितनी जोर से चाहें चुटकी काट सकते हैं, मुझे कुछ महसूस नहीं होगा क्योंकि मैं अभी भी ठंड से सुन्न हूं लेकिन हमने जो शूट किया है, उसे लेकर अंदर से बेहद खुश और उत्साहित हूं.”
तस्वीरों में जाह्नवी बर्फीले पहाड़ों के बीच नजर आ रही हैं. हालांकि उन्होंने शूटिंग की लोकेशन का खुलासा नहीं किया है.
इससे पहले जाह्नवी कपूर ने इस साल हैलोवीन पर अपनी दिवंगत मां और Actress श्रीदेवी के प्रतिष्ठित किरदार को फिर से जीवंत किया था. उन्होंने श्रीदेवी की 1986 में आई फिल्म ‘नगीना’ के मशहूर लुक को रीक्रिएट किया था. वहीं, social media इन्फ्लुएंसर ओरी (ओरहान अवात्रामणि) ने दिवंगत Actor ऋषि कपूर का किरदार निभाया था.
जाह्नवी ने पोस्ट के साथ लिखा था, “हैप्पी हैलोवीन. मुझे अब तक के सबसे आइकॉनिक फिल्मी पलों में से एक को फिर से बनाने का मौका मिला.”
उन्होंने आगे कहा, “आजकल हैलोवीन अपने पसंदीदा किरदारों और पॉप कल्चर के यादगार पलों को दोबारा जीने का मौका बन गया है. कभी ये डरावने होते हैं, कभी मजेदार और कभी किसी को श्रद्धांजलि देने वाले. मम्मा, ऋषि अंकल और अमरीश सर से ज्यादा आइकॉनिक कौन हो सकता है?”
जाह्नवी की बहन खुशी कपूर ने भी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “तुमने इस बार हैलोवीन जीत लिया.”
–
एएमटी/पीएम
Skip to content