
New Delhi, 23 सितंबर . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Wednesday को सचिवालय में ‘कैंपस टू संसद’ पहल के तहत Maharashtra से आए 40 विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया.
Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि यह पहल राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की संकल्पना है, जिसका उद्देश्य युवाओं को संसद, शासन और सार्वजनिक जीवन की कार्यप्रणाली से सीधे जोड़ना है.
Chief Minister ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से युवाओं को देश की शासन व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिल रहा है.
उन्होंने बताया कि Maharashtra से आए विद्यार्थी संसद भवन, President भवन और नेशनल वॉर मेमोरियल का भ्रमण करेंगे. इसके अलावा उन्हें केंद्रीय मंत्रियों, सिविल सेवा के अधिकारियों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों से संवाद करने का अवसर भी मिलेगा. इन कार्यक्रमों और मुलाकातों से विद्यार्थियों को सीखने का समृद्ध अनुभव मिलेगा और वे शासन तथा सार्वजनिक जीवन की कार्यप्रणाली को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे.
Chief Minister ने Prime Minister Narendra Modi का जिक्र करते हुए कहा कि उनका युवाओं की क्षमता पर अटूट विश्वास रहा है. उन्होंने कहा कि ‘कैंपस टू संसद’ जैसी पहल युवाओं को शासन व्यवस्था से करीब से जोड़ती है और उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका समझने का अवसर देती है. उन्होंने इस पहल के लिए ‘कैंपस टू संसद’ की पूरी टीम को बधाई दी.
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने Chief Minister रेखा गुप्ता की पोस्ट का जवाब देते हुए उनका आभार जताया. उन्होंने कहा, ”विकसित India की आधारशिला है, युवा शक्ति.”
तावड़े ने Maharashtra से आए विद्यार्थियों के साथ संवाद करने और उन्हें समय देने के लिए Chief Minister का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि Maharashtra से आए ये छात्र देश के नीति निर्माताओं, राजनेताओं और जनसेवा से जुड़े लोगों से मिलकर राष्ट्र निर्माण की यात्रा को करीब से समझ रहे हैं.
विनोद तावड़े ने कहा कि Chief Minister द्वारा विद्यार्थियों के साथ साझा किए गए अनुभव उन्हें देश की विकास यात्रा को समझने में मदद करेंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए भी उपयोगी साबित होंगे.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content