नई दिल्ली : कनॉट प्लेस पुलिस को बड़ी कामयाबी, 18 मामलों में वांछित घोषित अपराधी गिरफ्तार

New Delhi, 29 सितंबर . New Delhi जिला Police ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. कनॉट प्लेस Police स्टेशन की टीम ने लगातार तलाशी और निगरानी अभियान के बाद 18 आपराधिक मामलों में वांछित घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है.

Police उपायुक्त सचिन शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि आरोपी को न्यायालय ने 21 नवंबर 2025 के आदेश के तहत घोषित अपराधी करार दिया था. यह आदेश First Information Report नंबर 6780/2024 के संबंध में था, जो लक्ष्मी नगर Police स्टेशन में दर्ज की गई थी. आरोपी लंबे समय से चोरी और झपटमारी के मामलों में फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बच रहा था.

डीसीपी ने बताया कि फरार आरोपी का पता लगाने के लिए Police टीम ने बारीकी से जांच-पड़ताल, फील्ड इंटेलिजेंस और बड़े पैमाने पर निगरानी की. दिल्ली-एनसीआर में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई. लगातार कोशिशों और आपसी तालमेल के बाद टीम ने 26 सितंबर 2026 को आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की.

पकड़े गए आरोपी की पहचान नितिन उर्फ टोटला के रूप में हुई है. आरोपी के पिता का नाम रविकांत है और वह नबी करीम, दिल्ली का रहने वाला है. उसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है.

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी दिल्ली के अलग-अलग Police स्टेशनों में दर्ज 18 आपराधिक मामलों में शामिल है. ये मामले आईपीसी/बीएनएस और अन्य लागू कानूनों की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हैं. आरोपी जिन थानों के मामलों में वांछित था उनमें पहाड़गंज, डीबीजी रोड, प्रसाद नगर, मंदिर मार्ग, गुलाबी बाग, नबी करीम, राजिंदर नगर, रंजीत नगर, सदर बाजार और मोती नगर थाने शामिल हैं. ज्यादातर मामले चोरी और झपटमारी से जुड़े हुए हैं.

यह ऑपरेशन कनॉट प्लेस थाने की टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया. इस टीम में हेड constable रामपाल समोता (1314/एनडी), हेड constable नौरंग (743/एनडी) और हेड constable हरि सिंह (2366/एनडी) शामिल थे, जिन्होंने सीनियर अधिकारियों और एसएचओ कनॉट प्लेस की देखरेख में यह कार्रवाई की.

Police ने बताया कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

–

एससीएच/एएस