नंदिनी दूध की कीमत में 8 रुपए बढ़ोतरी सही कदम, किसानों को नुकसान से बचाने के लिए लिया फैसला: सीएम शिवकुमार

Bengaluru, 29 अक्टूबर . कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार ने Thursday को राज्य में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी को उचित ठहराते हुए कहा कि यह निर्णय उन किसानों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए लिया गया है, जो पिछले कुछ वर्षों से कीमतों में संशोधन की मांग कर रहे थे.

कैबिनेट बैठक में नंदिनी दूध की कीमत में 8 रुपए की वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “Government किसानों की मदद कर रही है. किसान हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से जनता पर बोझ पड़ेगा, तो उन्होंने सवाल किया, “किसानों के होने पर ही हम दूध पी सकते हैं. वरना क्या दूध पीना संभव है? हमारे मंत्री इस बारे में पहले ही बात कर चुके हैं, और इसमें कुछ और जोड़ने की जरूरत नहीं है.”

उन्होंने कहा, “प्लास्टिक पैकेजिंग, डीजल और पेट्रोल समेत हर चीज की कीमतें बढ़ गई हैं. दूध के परिवहन की लागत भी बढ़ गई है. 12 से 15 रुपए तक कीमत बढ़ाने की मांग थी. हमने सभी से सलाह मशवरा करने के बाद यह फैसला लिया है.”

उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया, “लोग एक लीटर पानी के लिए 30-35 रुपए देते हैं. पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की तुलना में हमारे राज्य में दूध की कीमत कम है. यहां कीमत कम थी, इसलिए दूध आंध्र प्रदेश और Maharashtra को भी भेजा जा रहा था. इसे रोकना जरूरी था. तिरुपति नंदिनी घी खरीदते हैं. वे इसे स्थानीय स्तर पर भी खरीद सकते थे, लेकिन उन्हें नंदिनी पर भरोसा है. मैसूर पाक और अन्य उत्पादों के लिए नंदिनी घी की बहुत मांग है. इसके अलावा, Government द्वारा आर्थिक प्रोत्साहन भी दिए जा रहे हैं. Government ने यह निर्णय किसानों को हो रहे नुकसान के कारण लिया.”

उन्‍होंने कहा, “विधानसभा और विधान परिषद दोनों में सभी विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर दूध की कीमतों में वृद्धि की मांग की थी. चुनाव के कारण पहले निर्णय नहीं लिया जा सका. अब चुनाव समाप्त हो गए हैं, इसलिए निर्णय ले लिया गया है.”

बस किराए में बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा, “परिवहन विभाग को भारी घाटा हुआ है और डीजल के लिए भी धन नहीं बचा है. Government महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दे रही है, इसलिए परिवहन विभाग को ही इस मामले पर निर्णय लेने के लिए कहा गया है.”

–

एएसएच/डीकेपी