
धौलपुर, 16 नवंबर . Rajasthan के धौलपुर जिले के बारोली गांव में पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. इस दौरान हुई फायरिंग में 34 वर्षीय युवक पीतम की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे देखते हुए Police ने भारी Police बल तैनात कर दिया है. Police ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
धौलपुर के Police अधीक्षक विकास सांगवान ने को बताया कि यह घटना Sunday को बारोली गांव में हुई. वहां दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ, जो देखते ही देखते फायरिंग तक पहुंच गया. इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए. दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों को चोटें आईं.
एसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Police अधीक्षक ने बताया कि इस झगड़े की मुख्य वजह पंचायत चुनाव की रंजिश है. दोनों पक्षों के परिवारों से कुछ लोग पंचायत चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे बड़े विवाद में बदल गई. इसी बहसबाजी के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग की घटना हो गई.
एसपी ने कहा कि प्रचार के दौरान हुई कहासुनी ने ही इस बड़ी वारदात को जन्म दिया. Police अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है. Police ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी ने बताया कि परिवादी पक्ष की ओर से मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही केस पंजीकृत कर लिया जाएगा. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पूरे तथ्यों का पता लगाया जा सके.
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में पर्याप्त Police बल तैनात किया गया है. Police लगातार गांव में गश्त कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है.
–
पीआईएम/पीएम
Skip to content