
New Delhi, 17 नवंबर . धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास ले लिया है और अब वे इस फ्रेंचाइजी के साथ एक मेंटर (मार्गदर्शक) की भूमिका निभाएंगे. माही के बचपन के कोच एमपी सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान की विरासत को सराहा है.
कोच एमपी सिंह ने ‘ ’ से कहा, “धोनी जैसा खिलाड़ी, धोनी जैसा कप्तान, धोनी जैसा इंसान और धोनी जैसा क्रिकेटर, मुझे नहीं लगता कि आने वाले समय में खासकर अगले 10 वर्षों में देखने को मिलेगा.”
धोनी 2016 और 2017 के सीजन को छोड़कर बाकी सभी सीजन में सुपर किंग्स के साथ रहे हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है. एमपी सिंह ने फ्रेंचाइजी के प्रति धोनी की वफादारी की तारीफ करते हुए बताया कि धोनी के पास दूसरी फ्रेंचाइजी से भी ऑफर थे, लेकिन उन्होंने सीएसके के साथ ही बने रहना चुना.
उन्होंने कहा, “सीएसके ने साल 2008 में धोनी को अपना कप्तान नियुक्त किया था, तब से वे इसी टीम के साथ जुड़े रहे. कई दूसरी फ्रेंचाइजी ने उन्हें इससे कहीं ज्यादा पैसों का ऑफर दिया था, लेकिन माही ने कभी टीम नहीं छोड़ी और न ही किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के पास गए.”
कोच एमपी सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे धोनी मैदान पर विरोधी टीमों को मात देने के लिए नई योजनाएं और रणनीतियां बनाते हैं. अब मेंटर की भूमिका में भी वे सुपर किंग्स के लिए इसी तरह की बेहतरीन रणनीतियां बनाते रहेंगे.
उन्होंने कहा, “मैं फिर कहूंगा कि उनके पास क्रिकेट का बहुत अनुभव है. वे नई चीजें सोचने और उन्हें लागू करने में माहिर हैं. इसलिए उनकी मेंटरशिप में भी आपको ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी. मुझे लगता है कि जो चीजें वे कप्तान के तौर पर नहीं कर पाए थे, अब एक मेंटॉर के रूप में वे पूरी टीम को एक व्यापक नजरिए से देख पाएंगे. मैं उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. उम्मीद है कि वह अपने काम में सफल होंगे.”
वहीं, क्रिकेट कोच ज्वाला सिंह ने कहा, “देखिए, सभी को कभी न कभी जाना ही होता है, यही जीवन का नियम है और खेल का भी नियम है. अगर हम कहें तो महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल का ‘भीष्म पितामह’ कहा जा सकता है. 2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ था, तब से लेकर आज 2025 के खत्म होने और 2026 के आईपीएल की चर्चा होने तक, वे लगातार एक ही टीम के लिए खेले हैं. उन्होंने India को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताया है, इसलिए फैंस की उनके साथ गहरी भावनाएं जुड़ी हैं.”
“आज का दिन फैंस को शायद अच्छा न लगे, लेकिन सबको कभी न कभी जाना ही होता है, उन्हें भी जाना ही था. उनके पास अनुभव का एक बहुत बड़ा भंडार है, वे अपने साथ अनुभव लेकर चलते हैं. एक उम्र के बाद जब आपका शरीर उस तरह से साथ नहीं देता तो आप मेंटॉर या कोच बन जाते हैं. इसलिए, अपनी कोचिंग और मेंटॉरशिप के जरिए वे निश्चित रूप से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े रहेंगे.”
–
आरएसजी/
Skip to content