धार्मिक फिल्म बनाना गलत नहीं, लेकिन किसी पिक्चर में एजेंडा नहीं होना चाहिए: यशपाल शर्मा

चंडीगढ़, 19 सितंबर . हरियाणवी इनोवेटिव फिल्म एसोसिएशन (हाइफा) ने Haryana के रोहतक की सुपवा यूनिवर्सिटी में दो दिन के हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया, जिसमें Bollywood एक्टर यशपाल शर्मा शामिल हुए. Actor ने Saturday को समाचार एजेंसी से बात करते हुए अवार्ड समारोह को लेकर कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना बहुत जरूरी है.

ऐसे आयोजनों में देश-विदेश की फिल्मों के साथ-साथ हरियाणवी फिल्मों को भी दिखाया जा रहा है. इससे युवा कलाकारों को अलग-अलग तरह के सिनेमा को देखने और उससे सीखने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि Haryana के कलाकारों के लिए ऐसे मंच प्रतिभा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

उन्होंने कहा कि आज के समय में अवार्ड समारोह बहुत जरूरी है. ऐसा नहीं है कि Haryana में पहली बार कोई अवार्ड शो हो रहा है. यह पहले से ही होता आ रहा है. हाइफा का यह प्रथम वर्ष, जिसे बहुत धूमधाम के साथ सुपवा में मनाया जा रहा है. हाइफा में देश-विदेश की बहुत ही शानदार फिल्में दिखाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि यह ‘लोकल टू ग्लोबल’ की यात्रा है. हाइफा में हरियाणवी सिनेमा के साथ-साथ अन्य विभिन्न देशों की फिल्मों को दर्शाया जा रहा है. हालांकि, प्रथम वर्ष में कुछ कमियां रह जाती हैं, लेकिन हम हमेशा इसमें सुधार करके आगे बढ़ेंगे. बढ़िया काम करेंगे.

एक्टर ने कहा कि फेस्टिवल को लेकर लोगों के साथ-साथ फिल्म निर्माताओं में भी काफी उत्साह है. यहां पर फिल्म निर्माताओं को बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है. इसमें मास्टर क्लास भी होगी, जिसमें Bollywood के लेखक-निर्देशक अश्विनी चौधरी और अखिलेंद्र मिश्रा की है. हाइफा को लेकर हम बहुत ही सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

Actor ने हरियाणवी कलाकार, सुपवा के ट्रेड कलाकार और स्टेज के अनुभवी कलाकारों को सलाह दी कि आपके पास बहुत सारे विकल्प और मौके हैं. हर चौथे दिन ऑडिशन के लिए नोटिस जारी की जाती है. ऐसे में अगर आपको एक्टिंग में रुचि है तो ऑडिशन दीजिए. अपने टैलेंट के बूते पर आगे आइए.

हाइफा के अवार्ड समारोह में पहुंचे Bollywood कलाकार यशपाल शर्मा ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म को लेकर कहा कि फिल्म अपने दम पर आगे बढ़ी है और आने वाले समय में ऐसी और फिल्में बनना जरूरी है. उनके अनुसार फिल्म के अंदर क्या है, यह महत्वपूर्ण है, लेकिन किसी भी फिल्म को साफ नीयत से बनाया जाना चाहिए और उसमें किसी तरह का एजेंडा नहीं होना चाहिए.

यशपाल शर्मा ने कहा कि धार्मिक फिल्म बनाना कोई बुरी बात नहीं है, बल्कि अच्छी बात है, लेकिन अगर किसी फिल्म में किसी विशेष एजेंडे को रखा जाता है, तो बात गलत दिशा में चली जाती है. उन्होंने कहा कि फिल्म किसी Political पार्टी के लिए नहीं होनी चाहिए. कलाकार की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि एक सच्चा कलाकार किसी जात-पात या धर्म की सीमाओं में नहीं बंधा होता और उसके लिए सभी लोग समान होते हैं.

दिशा सालियान की मौत के मामले में आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती के नाम तथा सीबीआई की ओर से First Information Report दर्ज किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर यशपाल शर्मा ने कहा कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि मामले की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दूध का दूध, पानी का पानी हो जाए. उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषी और निर्दोष के बारे में स्थिति साफ होनी चाहिए.

डीके/डीकेपी