धर्म की राजनीति किए बगैर वोट नहीं मांग सकती भाजपा, ‘कमल’ में दम नहीं : उदित राज

New Delhi, 23 नवंबर . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर भाजपा पर निशान साधा. उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के कमल मुरझाने वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ धर्म की राजनीति करके ही वोट मांग सकती है.

New Delhi में से बातचीत में कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि कमल में दम नहीं है, हिंदू-मुसलमान में दम है. भाजपा के लोग पाखंड करते हैं, झूठ बोलते हैं. कमल में दम होता तो डबल इंजन की Government थी, तो अपने कार्यों पर वोट मांगते. अब चुनाव सामने हैं तो अयोध्या के बाद मथुरा की बारी का नारा क्यों लगा रहे हैं. कहां गया डबल इंजन Government का विकास, वेलफेयर स्कीम कहां गई? हिंदू-मुसलमान न करे, तो भाजपा वोट लेकर दिखाए.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के social media पोस्ट पर भाजपा नेता प्रदीप भंडारी के बयान पर उदित राज ने कहा कि किसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. भाजपा के लोगों ने ही हिंदू-हिंदू कहकर इस धर्म का नाश किया है. इन्हीं की वजह से धर्मांतरण हो रहा है.

इसी दौरान, जब उदित राज से ऑस्ट्रेलिया स्थित स्वतंत्र थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा अपने एशिया पावर इंडेक्स 2026 में India को अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर रखने पर जवाब मांगा गया तो उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि चीन ने Pakistan की मदद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की. गलवान में चीनी सेना दाखिल हुई, सैनिक मारे गए. Government में हिम्मत नहीं हुई कि वह कहती कि चीनी सेना ने घर में घुसकर हमारी सेना को मारा. फिर लद्दाख का एक बहुत बड़ा टुकड़ा ले लिया. अरुणाचल की खबरें लगातार आ रही हैं कि चीन India की सीमा में घुस रहा है. एजेंसियों के अपने-अपने स्तर पर डेटा आता रहता है.

उन्होंने कहा कि एशिया में चीन और India बड़े देश हैं. दक्षिण कोरिया, नेपाल, बांग्लादेश, Pakistan, ताइवान जापान है, किससे तुलना करेंगे? इसमें बड़ी कोई उपलब्धि नहीं है. हाल में देखें तो पुतिन, ट्रंप और शी जिनपिंग तीनों एक साथ बैठे, India उसमें हिस्सा नहीं था. इन जैसी एजेंसियों की रेटिंग नीचे और ऊपर जाती रहती है.

सर्वाइकल कैंसर के एचपीवी वैक्सीन की 1 करोड़ खुराक पूरी होने पर उदित राज ने स्वागत किया. उन्होंने कहा कि अच्छी बात है, स्वागत है लेकिन प्रोपेगैंडा नहीं होना चाहिए.

सोनिया गांधी की किताब पर शिवसेना के शिंदे गुट के रुख पर उदित राज ने दावा किया कि सावरकर ने टू-नेशन थ्योरी दी. अंग्रेजों के खिलाफ जो लड़ाई होनी चाहिए थी, वह लड़ाई हिंदू महासभा ने टर्न कर मुसलमानों के खिलाफ कर दी. अगर हिंदू महासभा, गोलवलकर और सावरकर, तीनों ने बुनियाद न डाली होती, तो भारत-Pakistan में बंटवारा ही नहीं होता. लोग जिन्ना को जानबूझकर टारगेट करते हैं जबकि इसमें सबसे ज्यादा कोई दोषी है तो सावरकर, गोलवलकर और हिंदू महासभा. हालांकि इतिहास में कुछ और ही बताया जाता है.

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस की बैठक को लेकर उदित राज ने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर अभी तो कुछ कहा नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि अभी कहना थोड़ी जल्दबाज़ी होगी, जब बातचीत होगी, तब इसके बारे में कहा जा सकता है. Pakistan को लेकर राहुल गांधी के बयान पर उदित राज ने भाजपा पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बयान दे तो बहुत अच्छा लेकिन राहुल गांधी कहें तो इसमें खोट निकालते हैं. 2014 के चुनाव में भाजपा के लोग प्रचार करते थे कि पीएम अगर मोदी बने तो लाहौर तक घुसकर मारेंगे. राहुल गांधी वाली बात तो भाजपा भी कहती है कि खून और पानी साथ नहीं बह सकता है. फिर भी Pakistan के मंत्री को यहां बुलाकर आवभगत कर रहे हैं.

उदित राज ने मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी पर कहा कि संस्थाएं संवैधानिक होती हैं और उनकी आलोचना नहीं की जानी चाहिए लेकिन समस्या उन लोगों से है, जिन्होंने इन संस्थाओं पर कब्जा कर रखा है. हमारे देश में जजों के साथ ऐसा बर्ताव किया जाता है, मानो वे आलोचना से परे हों. अमेरिका और यूरोप में जजों से निष्पक्ष रहने की उम्मीद की जाती है लेकिन यहां बिना किसी ठोस तर्क के आदेश पारित कर दिए जाते हैं.

–

डीकेएम/पीएम