
देहरादून, 2 सितंबर . रक्षाबंधन का त्योहार भले ही बीत गया हो, लेकिन उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के लिए Ahmedabad से आया एक भावुक तोहफा चर्चा का विषय बना हुआ है. Ahmedabad की रहने वाली धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को राखी और एक भावुक पत्र भेजा है, जिसके साथ धराली आपदा का एक मार्मिक किस्सा जुड़ा है.
दरअसल, यह कहानी पिछले साल की है. पिछले साल रक्षाबंधन के मौके पर धनगौरी बरोलिया उत्तराखंड घूमने आई थीं. इसी दौरान उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई और वह वहीं फंस गईं. चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था. इसी बीच Chief Minister पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित धराली का दौरा करने पहुंचे और वहां फंसे लोगों से मिलकर उनका हालचाल लिया और हौसला बढ़ाया.
इसी दौरान धनगौरी की भी सीएम धामी से मुलाकात हुई. धनगौरी ने अपने पत्र में उस पल को याद करते हुए लिखा है कि उस समय रक्षाबंधन बिल्कुल नजदीक था. सीएम धामी ने उनसे बातचीत के दौरान बड़े ही स्नेह से कहा कि अगर उनके पास राखी है तो वो उन्हें बांध सकती हैं. उस आपदा की घड़ी में धनगौरी के पास राखी तो नहीं थी, लेकिन उन्होंने बिना देर किए अपने दुपट्टे का एक छोटा सा टुकड़ा फाड़ा और उसे ही राखी मानकर सीएम धामी की कलाई पर बांध दिया.
धनगौरी ने पत्र में लिखा, “उसी दिन से मैंने आपको अपना भाई मान लिया था. वो पल आज भी मेरे लिए बेहद खास और अविस्मरणीय है.” उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के प्रसंग का जिक्र करते हुए लिखा कि जैसे संकट के समय में श्रीकृष्ण द्रौपदी के लिए सहारा बने थे, वैसे ही उस कठिन घड़ी में आप हमारे लिए सहारा बने और फंसे हुए लोगों का हौसला बढ़ाया.
इस साल रक्षाबंधन पर धनगौरी Ahmedabad में हैं, लेकिन उन्होंने अपने भाई को याद करना नहीं भुलाया. उन्होंने डाक के जरिए सीएम धामी के लिए राखी भेजी और पत्र के अंत में उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की.
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content