धमतरी : एक्सीडेंट के बाद लकवाग्रस्त युवक शशिकांत भरत से सीएम विष्णु देव साय ने की बात, बेहतर इलाज का दिया भरोसा

धमतरी, 8 सितंबर . छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रहने वाले लकवाग्रस्त युवक शशिकांत भरत को Chief Minister विष्णु देव साय से बड़ी राहत मिली है. Chief Minister ने स्वयं फोन कर शशिकांत से बातचीत की और उनके बेहतर इलाज के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. वर्षों से इलाज और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे शशिकांत और उनके परिवार ने Chief Minister के इस कदम पर आभार जताया है.

शशिकांत भरत ने बताया कि वह धमतरी आईटीआई में कंप्यूटर प्रशिक्षण की पढ़ाई कर रहे थे. पढ़ाई के बाद घर लौटते समय उनके साथ एक दुर्घटना हो गई, जिसके बाद उनका पूरा शरीर लकवाग्रस्त हो गया. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को सर्वाइकल इंजरी से जुड़ी गंभीर समस्या बताया. उनके माता-पिता ने कर्ज और ब्याज पर पैसे लेकर वर्षों तक उनका इलाज कराया, लेकिन अब आर्थिक तंगी के कारण आगे का उपचार कराना मुश्किल हो गया है.

शशिकांत ने बताया कि 7 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे Chief Minister विष्णु देव साय ने स्वयं उन्हें फोन किया. बातचीत के दौरान Chief Minister ने उनके इलाज के लिए हरसंभव मदद और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. शशिकांत के अनुसार, Chief Minister ने उनकी माता, जो जिला रोजगार कार्यालय में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं, उनके नगरी देवगुरु आईटीआई में स्थानांतरण को लेकर भी सकारात्मक आश्वासन दिया.

Chief Minister से बातचीत के बाद भावुक हुए शशिकांत ने कहा कि वह उनके प्रति हृदय से आभारी हैं. इलाज के बाद स्वस्थ होने पर वह अपने परिवार के साथ Chief Minister भवन जाकर उनका धन्यवाद करेंगे और अपने हाथों से मिठाई खिलाएंगे.

वहीं, शशिकांत के पिता ने बताया कि उनका बेटा पिछले करीब दस वर्षों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है. मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद उसे सर्वाइकल चोट लगी, जिसके कारण उसकी स्थिति लगातार गंभीर बनी रही. परिवार ने इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया, कर्ज लिया और कई जगह सहायता की गुहार लगाई, लेकिन अपेक्षित मदद नहीं मिल सकी.

उन्होंने कहा कि Chief Minister द्वारा सीधे उनके बेटे से बातचीत किए जाने के बाद उन्हें उम्मीद जगी है कि अब उसका समुचित और बेहतर इलाज संभव हो सकेगा. परिवार को भरोसा है कि चिकित्सा उपचार के साथ-साथ उनकी अन्य समस्याओं के समाधान में भी Government सहयोग करेगी.

शशिकांत के पिता ने Chief Minister विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों बाद उनके परिवार को उम्मीद की किरण दिखाई दी है. उन्होंने कहा कि Chief Minister ने उनके बेटे के इलाज की पूरी कोशिश करने का भरोसा दिलाया है, जिसके लिए पूरा परिवार उनका तहेदिल से धन्यवाद करता है.

एएमटी/एबीएम