
New Delhi, 23 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है. संस्कृत के एक श्लोक के माध्यम से पीएम मोदी ने लोगों को 8 गुणों के माध्यम से धन की निरंतर वृद्धि और समृद्धि का संदेश दिया है.
Prime Minister की ओर से एक्स पोस्ट में संस्कृत श्लोक, ‘धृतिर्दाक्ष्यं संयमो बुद्धिरग्र्या धैर्यं शौर्यं देशकालोऽप्रमादः. स्वल्पस्य वा महतो वापि वृद्धौ धनस्यैतान्यष्ट समिन्धनानि..’ साझा किया गया है, जिसका हिंदी भावार्थ है कि धृति, कुशलता, आत्मसंयम, श्रेष्ठ बुद्धि, धैर्य, शौर्य, देश और काल का उचित ज्ञान तथा सावधानी, ये आठ धन की निरंतर वृद्धि और समृद्धि के आधार हैं.
पीएम की ओर से साझा किया गया यह श्लोक महाIndia के शांति पर्व से लिया गया है, जिसे बाद में सुभाषित-संग्रहों में भी स्थान मिला है. इसके माध्यम से धन और समृद्धि की वृद्धि के आठ आवश्यक सिद्धांतों के बारे में बताया गया है. इस श्लोक के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया है कि चाहे पूंजी छोटी (स्वल्प) हो या बड़ी (महत्), उसे बढ़ाने और सुरक्षित रखने के लिए केवल भाग्य नहीं, बल्कि व्यक्ति के भीतर आठ व्यावहारिक और चारित्रिक गुणों का होना अनिवार्य है.
जिस प्रकार यज्ञ की अग्नि को प्रज्वलित रखने के लिए ‘समिधा’ (लकड़ी) की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार धन की वृद्धि के लिए ये आठ गुण ‘समिन्धन’ (ईंधन) का कार्य करते हैं. यानी दृढ़ता, कार्यकुशलता, संयम, श्रेष्ठ बुद्धि, धैर्य, पराक्रम, देश-काल (परिस्थिति और समय) की समझ तथा सावधानी (प्रमाद न करना) छोटे या बड़े किसी भी प्रकार के धन की वृद्धि करने के लिए ये आठ गुण मुख्य साधन (ईंधन) हैं.
इस श्लोक के माध्यम से बताया गया है कि किसी भी लक्ष्य या आर्थिक योजना पर निरंतर टिके रहने की मानसिक शक्ति होनी चाहिए. कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और लक्ष्यों से नहीं भटकना चाहिए. अपने कार्य या व्यापार में निपुणता और प्रवीणता रखना चाहिए. सही कौशल के बिना केवल परिश्रम से अपेक्षित लाभ नहीं मिलता.
अनावश्यक खर्चों, लालच और आवेगों पर नियंत्रण रखना चाहिए. धन के अर्जन के साथ-साथ उसका उचित प्रबंधन और बचत करना चाहिए. सही और गलत के बीच भेद करने की विवेकशीलता तथा भविष्य की संभावनाओं को भांपकर सटीक निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए.
–
एसडी/एएस
Skip to content