
धनबाद, 31 अगस्त . उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद आयोजित कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ सियासी बवाल अब Jharkhand के धनबाद तक पहुंच गया है. इस मुद्दे को लेकर Monday को धनबाद में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के समक्ष पीएम का पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेसियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की जमकर नोकझोंक हुई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव और जिलाध्यक्ष आदित्य समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है.
हल्द्वानी में खड़गे की जनसभा के बाद शुद्धिकरण कार्यक्रम के विरोध में युवा कांग्रेस ने भाजपा जिला कार्यालय के समीप Prime Minister Narendra Modi का पुतला और मनुस्मृति की प्रतियां जलाने का पूर्व कार्यक्रम रखा था. तय कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर के समय सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सरायढेला थाना क्षेत्र के कोलाकुसमा स्थित भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ने लगे. कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर कार्यालय परिसर के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया.
इधर, भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में कार्यालय से बाहर सड़क पर निकल आए. देखते-देखते दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों से Prime Minister का पुतला छीन लिया, जिससे मौके पर तनाव और अधिक बढ़ गया. हालात बिगड़ता देख मौके पर मौजूद Police बल ने तत्काल हस्तक्षेप किया और बल प्रयोग करते हुए दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से अलग किया.
इसके बाद Police ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, जिलाध्यक्ष आदित्य और कई अन्य नेताओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और बाकी प्रदर्शनकारियों को मौके से हटा दिया. घटना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भाजपा जिला कार्यालय और आसपास के इलाकों में भारी Police बल की तैनाती कर दी गई है. वरिष्ठ Police अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content