
धनबाद, 29 अक्टूबर . Jharkhand के धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के आमटांड़ में Thursday को एक पुजारी मुन्ना पंडित का शव उनके घर से बरामद किया गया.
Police को आशंका है कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई और धारदार हथियार से भी वार किए गए. घटना के बाद Police ने जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, मुन्ना पांडेय लिलोरी स्थान में रहकर पुरोहित का काम करते थे. वह आमटांड़ स्थित अपने घर में अकेले रहते थे. Thursday को उनके घर में कोई हलचल नहीं दिखने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ. इसके बाद Police को सूचना दी गई.
कतरास थाने की टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर जांच की, जहां उनका शव मिला. घटना की जानकारी मिलने पर बाघमारा के अनुमंडल Police पदाधिकारी अजित कुमार विमल भी घटनास्थल पर पहुंचे.
Police ने घर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया. शुरुआती जांच में मृतक के गले पर दबाव डालने और शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिलने की बात सामने आई है. हालांकि, हत्या की परिस्थितियों और वारदात में शामिल लोगों के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है.
Police घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और मामले की कड़ियां जोड़ने में लगी है. जरूरत के अनुसार फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से भी जांच की जा सकती है. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है.
एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है. Police सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. हत्या के पीछे आपसी रंजिश, लूटपाट या किसी अन्य कारण की आशंका की जांच की जा रही है.
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. उन्होंने Police अधिकारियों से वारदात में संलिप्त लोगों का पता लगाकर उन्हें जेल भेजने की मांग की है.
–
एसएनसी/एबीएम
Skip to content