धनबाद: एसबीआई एटीएम में कैश स्लॉट पर मिली संदिग्ध प्लेट, एसएसपी ने बैंकों को किया अलर्ट

रांची, 10 अक्टूबर . Jharkhand के धनबाद में एटीएम के जरिए ठगी का एक नया मामला सामने आया है. साइबर ठगों ने लोगों की मेहनत की कमाई उड़ाने का नया तरीका अपना लिया है. अब ठगों की नजर एटीएम पर है.

दरअसल, मटकुरिया स्थित एसबीआई के एटीएम से एक मामला सामने आया है, जहां Police ने कैश डिस्पेंसर स्लॉट से एक संदिग्ध प्लेट बरामद की है. आशंका है कि इस प्लेट के जरिए एटीएम से पैसे निकालने आने वाले ग्राहकों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही थी.

Saturday की सुबह एक ग्राहक के खाते से एक हजार रुपए कट गए, लेकिन नकदी बाहर नहीं निकली. वहीं, इसी एटीएम से पहले भी तीन हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आ चुका है. एटीएम में सुरक्षा गार्ड की कमी और cctv कैमरों की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी बैंकों को पत्र लिखकर एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है.

घटना लेकर पीड़ित अमरेश कुमार दास ने बताया कि धनबाद में कई एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं. कहीं सुरक्षा गार्ड नहीं हैं, तो कहीं cctv कैमरों की निगरानी पर सवाल हैं. ऐसे में आम लोगों की मेहनत की कमाई की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है. मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद के वरीय Police अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिले के सभी बैंकों को पत्र लिखा है. उन्होंने एटीएम में cctv कैमरों की नियमित मरम्मत, समय-समय पर एटीएम की जांच और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि एटीएम से छेड़छाड़ और ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.

मामले को लेकर प्रभात कुमार, एसएसपी धनबाद ने कहा कि हम लोगों को सूचना मिली है कि एटीएम में छेड़छाड़ करके लोगों से ठगी का प्रयास किया जा रहा है. उसके आलोक में थाना प्रभारी को और सभी पोलिंग पार्टी को निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही हमने बैंक को भी चिट्ठी लिखी है, जिसमें बैंक को हमने बताया है कि आपके द्वारा जहां भी एटीएम संचालित है, उसको नियमित अंतराल पर चेक करते रहिए और साथ ही जहां cctv लगा है, जो चल नहीं रहा है. उसको भी दुरुस्त कराएं.

–

डीके/एबीएम