धनतेरस के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं

New Delhi, 6 नवंबर . धनतेरस के पावन अवसर पर Union Minister नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “धन-धान्य, आरोग्य, समृद्धि एवं खुशियों के पावन पर्व धनतेरस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान धन्वंतरि सभी को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें.”

केंद्रीय आवास व शहरी मामलों और विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “धनतेरस के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. यह खुशियों का त्योहार सभी के घर-आंगन में सुख, समृद्धि, संपन्नता और सौभाग्य लाए. भगवान धन्वंतरि सभी को धन-धान्य से परिपूर्ण करें, ईश्वर से ऐसी प्रार्थना करता हूं.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “धनतेरस पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मां लक्ष्मी की कृपा से सबके अंतर्मन में संतोष का दीप जले और जीवन प्रेम, प्रसन्नता व आनंद के प्रकाश से आलोकित हो. सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्यता एवं सौभाग्य का वास हो.”

सीएम योगी की ओर से एक और पोस्ट में लिखा गया, “आयुर्वेद के जनक, भगवान धन्वंतरि की जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान धन्वंतरि का ज्ञान ‘स्वस्थ जीवन ही समृद्ध जीवन’ की राह दिखाता है. इस पावन अवसर पर उनसे सभी के लिए आरोग्यता, दीर्घायु एवं यश की कामना है.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने social media पर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास हो. प्रत्येक घर-आंगन धन-धान्य से परिपूर्ण रहे तथा आरोग्य, सुख और मंगल का दीप सदैव प्रज्वलित रहे.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को सुख, समृद्धि एवं आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान धन्वंतरि और मां महालक्ष्मी की कृपा से आप सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य, शांति और संपन्नता से परिपूर्ण रहे. हमारा प्रदेश निरंतर प्रगति और खुशहाली के नए प्रतिमान स्थापित करे, यही प्रार्थना है.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “दीपोत्सव के शुभारंभ एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना के पावन पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि आश्रम के प्राचीन कुंडेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान भगवान कुबेर से प्रार्थना है कि सभी नागरिकों के जीवन में वैभव एवं आरोग्यता बनी रहे.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “पावन पर्व धनतेरस के अवसर पर Haryana के सभी परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान धन्वंतरि एवं मां लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास हो और प्रत्येक घर-आंगन में सुख-शांति बनी रहे तथा हमारा Haryana निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “धन, आरोग्य एवं समृद्धि के पावन पर्व धनतेरस की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान धन्वंतरि एवं माता लक्ष्मी से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए.”

–

एसडी/एएस