धनतेरस के अवसर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

New Delhi, 6 नवंबर . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने धनतेरस के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं.

Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “आरोग्य, संपदा और वैभव का पर्व धनतेरस आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए. सभी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं.”

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आप सभी को सुख, समृद्धि के प्रतीक पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सबके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए. मां लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि सबका कल्याण करें.”

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने social media पोस्ट में लिखा, “धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान धन्वंतरि आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली का संचार करें.”

Rajasthan विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने social media पोस्ट में लिखा, “सुख, समृद्धि एवं वैभव के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, सौभाग्य एवं अपार खुशियां लेकर आए. मां लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की असीम कृपा आप सभी पर हमेशा बनी रहे.”

छत्तीसगढ़ के पूर्व Chief Minister भूपेश बघेल ने एक्स पोस्ट में लिखा, “धन, धान्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक पर्व धनतेरस सभी के जीवन में नई उमंग, खुशियां और समृद्धि लेकर आए. मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ सहित समस्त देशवासियों का जीवन सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और संपन्नता से परिपूर्ण रहे. आप सभी को धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

कांग्रेस पार्टी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “धनतेरस के पावन पर्व पर कांग्रेस परिवार की ओर से सभी देशवासियों को शुभकामनाएं.”

वहीं, Samajwadi Party (सपा) के social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया, “समस्त देशवासियों को ‘धनतेरस’ के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

–

एसडी/एबीएम