द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना वैध दस्तावेज के रह रही युगांडा की 2 महिला नागरिक गिरफ्तार

New Delhi, 6 सितंबर . द्वारका जिले के उत्तम नगर थाना Police ने एक विशेष अभियान के तहत बिना वैध दस्तावेजों के India में रह रही दो विदेशी महिला नागरिकों को पकड़ा है. पकड़ी गई दोनों महिलाएं युगांडा की नागरिक हैं और लंबे समय से वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी India में रह रही थीं.

Police के अनुसार, द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह, आईपीएस के निर्देश पर और एसीपी डाबड़ी के पर्यवेक्षण में विदेशियों के सत्यापन के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन विदेशी नागरिकों का पता लगाना है जो अपनी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से India में रह रहे हैं और साथ ही उन विदेशियों की जांच करना है जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

इसी अभियान के तहत उत्तम नगर थाने के एसएचओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. इस टीम में एसआई जॉनी कुमार, हेड कॉन्स्टेबल विनोद और हेड कॉन्स्टेबल सुनीता शामिल थीं, जिन्होंने एसएचओ उत्तम नगर के नेतृत्व और एसीपी डाबड़ी के मार्गदर्शन में उत्तम नगर इलाके में विदेशी नागरिकों की जांच और सत्यापन का काम शुरू किया.

Police टीम ने पहले स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई और तकनीकी निगरानी व मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर उत्तम नगर इलाके से दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा. पकड़ी गई महिलाओं की पहचान डोरीन एम्पुरिरे और गोर्रेट अडोंग के रूप में हुई है और दोनों युगांडा की नागरिक हैं.

गिरफ्तारी के बाद जब इन महिलाओं से विस्तार से पूछताछ की गई तो वे India में अपने रहने को लेकर कोई भी कानूनी दस्तावेज पेश नहीं कर पाईं. उनके पास न तो वैध वीजा था और न ही कोई अन्य दस्तावेज जिससे यह साबित हो सके कि वे कानूनी रूप से India में रह रही हैं.

पूछताछ और सत्यापन के बाद दोनों विदेशी नागरिकों को दिल्ली के एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) के सामने पेश किया गया. एफआरआरओ कार्यालय द्वारा उचित सत्यापन के बाद दोनों को हिरासत केंद्र सेवा सदन, शहजादा बाग, सराय रोहिल्ला, दिल्ली भेज दिया गया है.

Police ने बताया कि पकड़ी गई विदेशी नागरिकों के खिलाफ India में अवैध रूप से रहने के लिए कानून के अनुसार आगे की कानूनी और निर्वासन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है. द्वारका जिला Police का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

पीआईएम/एएस