दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह, राजभाषा सम्मेलन में होंगे शामिल

New Delhi, 9 सितंबर . गृह मंत्री अमित शाह इस सप्ताह दो दिवसीय दौरे पर Mumbai जाएंगे. गृह मंत्री 13 सितंबर Sunday को Mumbai स्थित एशियाटिक सोसाइटी जाएंगे और Monday 14 सितंबर को हिंदी राजभाषा सम्मेलन में शामिल होंगे.

गृह मंत्री अमित शाह अपने Mumbai दौरे के दौरान Sunday को एशियाटिक सोसाइटी की अमूल्य पांडुलिपियों और ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन करेंगे. सोसाइटी के चुनाव जुलाई में हुए थे और भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. विनय सहस्रबुद्धे अध्यक्ष बने थे. डॉ. सहस्रबुद्धे ने पत्र भेजकर गृह मंत्री शाह से सोसाइटी का दौरा करने का अनुरोध किया गया था. इस आमंत्रण पर अमित शाह Mumbai के अपने दौरे के दौरान सोसाइटी का दौरा करेंगे. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और उपChief Minister एकनाथ शिंदे गृह मंत्री के दौरे के दौरान उनके साथ रहेंगे.

Sunday को एशियाटिक सोसाइटी का दौरा करने के बाद अमित शाह Monday को नवी Mumbai के सिडको प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित होने वाले छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन और हिंदी दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे. इस सम्मेलन में मुख्य सत्र के अलावा हिंदी से जुड़े विभिन्न विषयों पर कई समानांतर शैक्षिक सत्र आयोजित किए जाएंगे.

इस सम्मेलन के लिए एक लोगो डिजाइन किया जाना है, जिसके लिए एक प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है. इस लोग के निर्माण में राजभाषा, हिंदी दिवस, आजादी के अमृत काल की महत्ता, सम्मेलन स्थल Mumbai की पृष्ठभूमि आदि को रखना होगा.

बता दें कि 7 अगस्त को दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पणजी में गोवा Police को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता अमित शाह ने कहा था कि गोवा Police को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान करना उनके लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि आठ दशकों की गौरवशाली सेवा के बाद गोवा Police आज President जी द्वारा दिए गए इस निशान के साथ देश के कई अन्य Police बलों की कतार में खड़ी है.

शाह ने कहा कि जिन राज्यों की Police को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान किया गया है, उन्हें उनके गौरवशाली इतिहास, पेशेवर उत्कृष्टता, साहस, अनुशासन और समर्पण के कारण ही यह सम्मान दिया गया है. उन्होंने कहा कि गोवा छोटा किंतु अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है. राज्य की रचना के साथ ही गोवा Police को सुरक्षित शहर, सुरक्षित समुदाय और सुरक्षित समुद्री सीमा के दायित्व प्राप्त हुए. उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद गोवा Police ने इन तीनों दायित्वों को सफलतापूर्वक निभाया और राष्ट्रीय सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

ओपी/एएस