देश विरोधी बयान देने वाले फिल्मी कलाकारों का बहिष्कार करे जनता: बालमुकुंद आचार्य

jaipur, 29 अक्टूबर . भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने देश विरोधी बयान देने वाले फिल्मी कलाकारों के बहिष्कार की अपील की है. उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकारों की फिल्मों, विज्ञापनों और उनके प्रचार से जुड़े उत्पादों का बहिष्कार किया जाना चाहिए, जो देश के खिलाफ बोलते हैं और लोगों को भड़काकर माहौल खराब करने का काम करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के परिवार के खिलाफ कथित टिप्पणियों को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस की आलोचना की. आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत की जांच नियमानुसार होगी और गलत करने वाले को परिणाम भुगतना पड़ेगा.

बालमुकुंद आचार्य ने जनता से अपील करते हुए कहा कि देश में रहकर देश की जनता का समर्थन और सम्मान पाने वाले कलाकारों को देश के खिलाफ बयान नहीं देने चाहिए. कलाकारों को युवाओं को प्रेरित करना चाहिए और उन्हें देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, न कि ऐसा माहौल बनाना चाहिए जिससे अराजकता फैले. जो कलाकार देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े होते हैं या देश के खिलाफ बोलते हैं, उनका विरोध होना चाहिए. उन्होंने लोगों से ऐसे कलाकारों की फिल्में नहीं देखने, उनके विज्ञापनों और उनके जरिए प्रचारित सामान का बहिष्कार करने की अपील की. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को उन मंचों पर सम्मानित नहीं किया जाना चाहिए, जहां देश उन्हें प्रतिष्ठा प्रदान करता है.

Prime Minister मोदी के परिवार के खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों को लेकर आचार्य ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा का नाम लेते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है. Prime Minister के परिवार के संबंध में कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर उन्होंने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि देश की जनता ने Narendra Modi को Prime Minister के रूप में चुना. जनता ने Gujarat मॉडल और विकास के मुद्दे पर नेतृत्व को समर्थन दिया है. उन्होंने कांग्रेस से आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोड़कर अपने प्रदर्शन की समीक्षा करने को कहा.

भाजपा विधायक ने चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं पर सवाल उठाने को लेकर भी कांग्रेस की आलोचना की. उन्होंने कहा कि चुनावी संस्थाएं सभी दलों के चुनाव कराती हैं और कांग्रेस भी कई जगह जीत हासिल कर चुकी है. लगातार चुनावी हार के कारणों पर विचार करने के बजाय आरोप लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा. उन्होंने कांग्रेस को सदन में मुद्दे उठाने की सलाह दी. आचार्य ने राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने मंदिर से जुड़े कार्यक्रमों का विरोध किया था. उन्होंने कांग्रेस पर राम भक्तों, सनातन परंपरा और राम सेतु से जुड़े मामलों में विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीति में बदलाव लाना चाहिए और देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.

आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत मिलने पर संबंधित विभाग और कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से जांच की जाती है. यदि किसी ने गलत काम किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने Rajasthan की भाजपा Government को जीरो टॉलरेंस की Government बताते हुए कहा कि Chief Minister भजनलाल शर्मा के कार्यकाल में शिकायतों के आधार पर अधिकारियों को निलंबित किया गया है. उन्होंने भरोसा जताया कि आगे भी कार्रवाई संविधान और नियमों के अनुसार होगी.

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह आंतरिक गुटबाजी और Political मुद्दों की कमी के कारण झूठे आरोपों के जरिए अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कांग्रेस से अपने शासनकाल में हुए कथित घोटालों पर भी जवाब देने को कहा.

भाजपा विधायक के घर चोरी की घटना के बाद पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत द्वारा jaipur में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताए जाने के सवाल पर आचार्य ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में Rajasthan Government ने चोरों, उठाईगीरों और माफिया पर लगाम लगाई है. उन्होंने कांग्रेस शासनकाल में अपराध और Police थानों में दर्ज बलात्कार के मामलों का जिक्र करते हुए भाजपा Government की कार्रवाई का बचाव किया. आचार्य ने कहा कि यदि कहीं कोई कमी सामने आती है तो उसे भी ठीक किया जाएगा. उन्होंने भरोसा जताया कि Rajasthan में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए Government आगे भी कदम उठाती रहेगी.

–

/डीकेपी