
Mumbai , 2 सितंबर . शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने Supreme Court के फैसले के बाद सीजेपी के 5 सितंबर के प्रदर्शन को रद्द करने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि युवाओं की जीत हो रही है.
संजय राउत ने पत्रकारों से कहा, “इसमें गलत क्या है? Supreme Court ने देश भर के युवाओं के खिलाफ दर्ज First Information Report को रद्द कर दिया है, जिन्हें ‘कॉकरोच’ कहा गया था. तो 5 सितंबर को मार्च क्यों निकालना? मार्च की कोई जरूरत नहीं है. मार्च रद्द कर दिया गया है, यह एक जीत है. युवा बार-बार जीत हासिल कर रहे हैं. इस देश में पहली बार ऐसा हो रहा है.”
उन्होंने कहा कि युवाओं को कॉकरोच कहा गया था, उसी Supreme Court ने इन सभी कॉकरोचों पर दर्ज हजारों First Information Report रद्द करने का आदेश दिया है. इसके लिए मैं Supreme Court का अभिनंदन करता हूं.
वहीं, Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भी संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी. राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए संजय राउत ने कहा, ” इसमें गलत क्या है? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के बारे में जो कहा है, वह 100 प्रतिशत सही है.”
बता दें कि राहुल गांधी ने 1 सितंबर को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया था.
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा था, “Lok Sabha और विधानसभा चुनाव के बीच अचानक 39 लाख नए वोटर जुड़ गए. मैंने तब भी कहा था, आज भी कहता हूं कि यह वोट चोरी थी.”
बंगाल का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, “एसआईआर में जिन नामों को काटा गया, उनमें से 91 प्रतिशत नाम अपील के बाद वापस जोड़ने पड़े. यानी हर 10 में से 9 नाम गलत तरीके से काटे गए, और नाम चुनाव के बाद ही जोड़े गए. मैंने तब भी कहा था, आज भी कहता हूं कि यह वोट चोरी थी.”
राहुल गांधी ने आगे लिखा था, “और अब Maharashtra में 2.07 करोड़ मतदाताओं को ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है- यानी हर पांचवां वोटर.”
–
एएस
Skip to content