‘देश में अस्थिरता फैलाने वाले कभी नहीं होंगे सफल,’ विपक्ष पर भड़के मुख्तार अब्बास नकवी

New Delhi, 21 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व Union Minister मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर अस्थिरता और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया, वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने देश के दुश्मनों के खिलाफ सभी दलों को एकजुट होने की अपील की.

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “जो लोग जनादेश में फिसड्डी रहकर जंतर-मंतर पर कबड्डी खेलकर देश में अस्थिरता, अराजकता और दंडता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, वे कभी सफल नहीं होंगे. न वे सफल होंगे और न ही उनके राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय निवेशक सफल होंगे. उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लगेगी.”

नकवी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इसमें किरदार नए हो सकते हैं, लेकिन कहानी और करतूत वही पुरानी है. कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि वह किसी भी गैर-कांग्रेसी Government को स्थिरता से नहीं चलने देती. वह हर Government में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करती है, ताकि किसी तरह उसका तख्ता पलट हो जाए. यह कोई नया रिवाज नहीं है, बल्कि कांग्रेस का पुराना रिवाज और मिजाज है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह गणित इस बार Prime Minister Narendra Modi ने बिगाड़ दिया है. जनता ने जिस तरह से पीए मोदी को अपनी तपस्या, परिश्रम और सेवा के बल पर आशीर्वाद और जनादेश दिया है, उसके कारण तीसरे कार्यकाल में भी सुशासन का सफल सफर लगातार आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा.

नकवी ने कहा कि जो लोग सामंती सुरूर और सुल्तानी गुरूर में चकनाचूर हैं, वे भी इस हकीकत को समझ रहे हैं. इसीलिए वे हर तीन महीने और हर छह महीने के अंतराल पर एक नई कहानी और पुरानी करतूत लेकर सामने आ जाते हैं.

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “ये लोग राफेल से लेकर रिजीम चेंज तक की कहानियां गढ़ते हैं, कभी कहते हैं चौकीदार चोर है, कभी कहते हैं चुनाव आयोग चोर है, कभी कहते हैं संविधान खतरे में है, तो कभी कहते हैं संसद से लेकर Supreme Court तक सभी संवैधानिक संस्थाएं खराब और बर्बाद हो गई हैं. यह देश के खिलाफ उनके षड्यंत्र और साजिश का हिस्सा है, जिसके पीछे उनकी खतरनाक सोच है.”

नकवी ने कहा कि कांग्रेस की आदत रही है कि जो भी गैर-कांग्रेसी Government बने, उसे बीच में ही गिरा दो. लेकिन इस बार उनकी Government बदलने की सनक और सामंती सोच का ही सूपड़ा साफ हो रहा है. देश में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों की तुलना विदेशों से करने पर नकवी ने कहा कि India को किसी से सीख लेने की जरूरत नहीं है. India न कभी जर्मनी बन सकता है, न बांग्लादेश, न Pakistan और न ही नेपाल. India एक महान मुल्क है, कोई अस्थिर देश नहीं है.

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने Prime Minister Narendra Modi के दशहरा पर दिए गए संबोधन का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने देश के दुश्मनों के खिलाफ सभी Political दलों से एकजुट होने का आह्वान किया था.

आर.पी. सिंह ने कहा कि Prime Minister बिल्कुल ठीक कह रहे हैं. विदेशी ताकतें India की संस्कृति पर लगातार कुठाराघात कर रही हैं और उनकी चेष्टाएं जारी हैं. जब ‘India तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे लगवाए जाते हैं और उस प्रकार की सोच को आगे बढ़ाया जाता है, तो यह बहुत गंभीर मामला है. ऐसे मामलों में देश के सभी Political दलों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता पर हमला करने वाली ताकतों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. विपक्ष को भी सियासी विरोध से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित में Government के साथ खड़ा होना चाहिए.

–

पीआईएम/पीएम