
पुणे, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन पर पूर्व Union Minister प्रकाश जावड़ेकर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशभर में लोग खुशियां मना रहे हैं और उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने लंबे समय तक काम किया है और दुनिया में India के कामकाज को प्रभावी तरीके से पहुंचाया है.
पुणे में से बातचीत में जावड़ेकर ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन पर देशभर में लोग खुशियां मना रहे हैं. पहली बार लोगों ने ऐसा Prime Minister देखा है, जिन्होंने लंबे समय तक काम किया है और उससे भी ज्यादा एक महानायक के रूप में अपनी पहचान बनाई है.”
उन्होंने कहा कि Prime Minister ने दुनिया में India के कामकाज को “बहुत अच्छे और सटीक तरीके से” पहुंचाया है और देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है. जावड़ेकर ने कहा कि देश में विकास की अनेक योजनाएं चल रही हैं, जिनका करोड़ों लोगों को लाभ मिल रहा है. इसके लिए लोग आज Prime Minister से कह रहे हैं, “धन्यवाद मोदी जी.”
उन्होंने कहा, “लोग आज उन्हें आशीर्वाद देंगे. जो बुजुर्ग हैं, वे उन्हें आशीर्वाद देंगे और बाकी लोग भी उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना करेंगे, क्योंकि देश को ऐसा नेता लंबे समय तक चाहिए.”
Prime Minister मोदी के जन्मदिन पर शुरू किए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ अभियान को लेकर जावड़ेकर ने कहा कि Prime Minister का हमेशा मानना रहा है कि उनका जन्मदिन सामान्य तरीके से नहीं मनाया जाना चाहिए, बल्कि इस अवसर पर जरूरतमंदों और समाज की सेवा की जानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा, मरीजों की सेवा, दुर्घटनाग्रस्त सैनिकों की देखभाल और आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर सेवा जैसे कई कार्यक्रम पार्टी आने वाले महीनेभर में आयोजित करेगी.
जावड़ेकर ने कहा, “यही उनकी कल्पना है, क्योंकि सेवा-सुशासन, सेवा-संकल्प और सुशासन, यही त्रिसूत्री है उनके जन्मदिन मनाने की.”
सेमिकॉन इंडिया 2026 को लेकर जावड़ेकर ने कहा कि India नए विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को New Delhi के यशोभूमि में सेमिकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया. तीन दिवसीय कार्यक्रम में वैश्विक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम से जुड़ी कंपनियां, निवेशक, शोधकर्ता और अन्य हितधारक हिस्सा ले रहे हैं.
जावड़ेकर ने कहा कि India पहली और दूसरी औद्योगिक क्रांति का लाभ पूरी तरह नहीं उठा सका, लेकिन अब देश स्वतंत्र है और नई तकनीकी क्रांति के दौर में अवसर को नहीं गंवाया जा रहा है.
उन्होंने कहा, “मोदी जी ने बराबर उसको पकड़ा है. एआई के साथ-साथ सेमीकंडक्टर, रेयर अर्थ मटेरियल, यही अब दुनिया बदलने वाले हैं और रोजगार निर्माण करने वाले हैं. ऐसी सारी योजनाओं में वह सबको बुला भी रहे हैं.”
पूर्व Union Minister ने कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश बढ़ रहा है, Government प्रोत्साहन दे रही है और नीतियां बनाई जा रही हैं. उन्होंने कहा, “सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में हम बहुत दूर की छलांग मारेंगे और इसका जल्दी इम्पैक्ट आएगा, यह मुझे पूरा विश्वास है.”
यूपीआई के कुछ बड़े मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर को लेकर राहुल गांधी की ‘अमेरिकी दबाव’ वाली टिप्पणी पर जावड़ेकर ने कहा कि इस पर राहुल गांधी की बात पर प्रतिक्रिया देने जैसा कुछ नहीं है.
एनपीसीआई के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से 2,000 रुपये से अधिक के कुछ यूपीआई मर्चेंट लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू किया जाना है. यह शुल्क ग्राहकों के बजाय पात्र व्यापारियों पर लागू होगा.
जावड़ेकर ने कहा कि पहले क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान पर दुकानदारों से करीब दो प्रतिशत तक शुल्क लिया जाता था, जबकि प्रस्तावित व्यवस्था में बड़े लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क होगा. उन्होंने कहा कि व्यक्ति से व्यक्ति (पी2पी) लेनदेन पर कोई टैक्स नहीं लगाया जा रहा है.
उन्होंने कहा, “मैंने आपको 2,000 रुपये आज भेजे, तो उस पर कोई टैक्स नहीं है. पर्सन टू पर्सन टैक्स नहीं है. दुकानदार की खरीदारी में जो होता है, उसमें जहां 2 प्रतिशत क्रेडिट कार्ड में कंपनी को देते थे, उसके बजाय अब उनको केवल 0.4 प्रतिशत देना है और पैसे नकद मिलेंगे.”
कांग्रेस के इस मुद्दे पर विरोध को लेकर जावड़ेकर ने कहा, “कांग्रेस के पास दूसरा कोई एजेंडा ही नहीं है. पूरा-पूरा मोदी द्वेष ही उनका एकमात्र एजेंडा है और वही वो चलाते हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “पूरा देश मोदी पर प्यार करता है, मोदी पर विश्वास है और इसलिए ऐसी टिप्पणियों पर मुझे बात करना भी अच्छा नहीं लगता.”
इस बीच, Union Minister अश्विनी वैष्णव ने भी Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “नए India के वास्तुकार, Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिवस की शुभकामनाएं.”
–
डीएससी
Skip to content