देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर बनाने का काम रही कांग्रेस: राजनाथ सिंह

कलबुर्गी, 25 नवंबर . कर्नाटक के कलबुर्गी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ सभा का आयोजन किया गया है. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया. रक्षा मंत्री ने कहा कि कलबुर्गी की यह भूमि वह भूमि है, जहां सनातन परंपरा के प्राचीन मंदिर हैं. यहां भगवान बुद्ध की प्राचीन विरासत है और जैन धर्म के भी ऐतिहासिक स्थल हैं. यह भूमि भगवान दत्तात्रेय की आराधना का केंद्र रही है. कर्नाटक देश के उन राज्यों में से एक है, जो भारतीय जनता पार्टी के साथ पूरी मजबूती और ताकत के साथ खड़ा रहा है. भाजपा की यात्रा को आगे बढ़ाने में कर्नाटक के अनेक समर्पित कार्यकर्ताओं और येदियुरप्पा समेत कई बड़े नेताओं ने बड़ा योगदान दिया है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे नेताओं ने हमें सिखाया है कि राजनीति सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि देश और एक समाज बनाने के लिए की जानी चाहिए. इसलिए हम भारतीय जनता पार्टी के एक Political कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं. आज मैं लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प लेने के लिए आपके बीच आया हूं. हम यहां संविधान की रक्षा का संकल्प लेने के लिए आए हैं, हम यहां देश के संवैधानिक संस्थानों की रक्षा के लिए एकजुट हुए हैं. उन्होंने कहा कि साथियों, आज हम कांग्रेस की उस राजनीति के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आए हैं, जो देश में अराजकता और अशांति फैलाने के साथ-साथ देश के सर्वोच्च संस्थानों को कमजोर करने का काम कर रही है. कल 26 नवंबर है, लिहाजा पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जाएगा. यह वही संविधान है, जिसने आजादी के बाद India में लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव रखने का काम किया था. ऐसी व्यवस्था, जहां हर नागरिक को समान अधिकार, अपना जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार और अपनी Government बनाने का अधिकार दिया गया, लेकिन आज कांग्रेस उसी संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है.

रक्षा मंत्री ने कहा कि India के जिस लोकतंत्र की वजह से कांग्रेस ने देश में लगभग 60 सालों तक राज किया है, आज उसी लोकतंत्र को कांग्रेस कमजोर और बदनाम करने का काम कर रही है. कांग्रेस ने अपनी Governmentों में बहुत बड़ी-बड़ी गलतियां की हैं, लेकिन मैं आज कांग्रेस की ऐसी तीन गलतियों की बात करना चाहता हूं, जिनका खामियाजा देश की जनता ने भुगता. पहली बड़ी गलती, 1975 में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर देश का गला घोंट दिया, लाखों की संख्या में बिना किसी अपराध के लोगों को जेल में डाल दिया गया. मैं खुद इमरजेंसी के दौरान 18 महीने तक जेल में रहा हूं. दूसरी गलती, 1984 में कांग्रेस के संरक्षण में सिख भाई-बहनों का कत्लेआम किया गया और तीसरी गलती की बात करें तो कांग्रेस द्वारा आज संविधान, संवैधानिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं को बराबर चोट पहुंचाकर कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. आज ईवीएम को निशाना बनाया जा रहा है, क्या कांग्रेस के समय में ईवीएम नहीं थी? आज चुनाव आयोग पर उंगली उठाई जा रही है, क्या कांग्रेस के कार्यकाल में भाजपा नहीं जीतती थी? तब मुख्य चुनाव आयुक्त को किसने नियुक्त किया था? 2014 में भी कांग्रेस द्वारा नियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में हुए चुनाव में Narendra Modi देश के Prime Minister बने और भाजपा की Government आई.

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस के सारे हथकंडे फेल हो गए तो अब कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अराजकता फैलाकर, अशांति फैलाकर और कत्लेआम कराकर रिजीम चेंज करना चाहते हैं. कांग्रेस अगर देश में सत्ता परिवर्तन चाहती है तो वोट के माध्यम से करे, लेकिन कांग्रेस समझ चुकी है कि मतदान के माध्यम से पीएम Narendra Modi को हटाना संभव नहीं है, इसलिए कांग्रेस अराजकता को बढ़ावा देने में लगी है, लेकिन मैं उनको बताना चाहता हूं कि India का लोकतंत्र इतना कमजोर नहीं है कि सड़कों पर उपद्रव कर रहे आपके कार्यकर्ता उसको चोट पहुंचा सकें. हमारे लोकतंत्र की ताकत पहचानिए. हमारे लोकतंत्र की ताकत हमारे संविधान में है. हमारे लोकतंत्र को हमारे लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना खून बहाकर सींचा है. हमारे लोकतंत्र को जनता मतदान प्रक्रिया के माध्यम से मजबूत करती है, इसलिए सड़क पर अराजकता फैलाकर रिजीम चेंज नहीं किया जा सकता है. सत्ता परिवर्तन यदि होगा तो केवल और केवल वोट के माध्यम से होगा. India की जनता की नस-नस में लोकतंत्र का खून बहता है. घर में परिवार के सदस्यों के बीच चाहे जितने भी मतभेद हों, लेकिन बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर कोई अपने लोगों के खिलाफ खड़ा नहीं करता.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज विदेशी लोगों को बुलाकर India के लोकतंत्र पर हमला करवा रही है. हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम में इटली का एक नेता हमारे Prime Minister के लिए कैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है और कांग्रेसी खड़े होकर तालियां बजा रहे थे, क्या कांग्रेसियों को लेश मात्र भी शर्म नहीं है? मैं आज बता देना चाहता हूं कि India के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अगर कोई हमला करने का प्रयास करेगा तो India की जनता उसको मुंहतोड़ जवाब देना जानती है.

–

एमएस/डीकेपी