
New Delhi, 14 नवंबर . देश के पहले Prime Minister पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के कई नेताओं की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई है.
कांग्रेस की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया, “India के पहले Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद करते हुए. एक आधुनिक, वैज्ञानिक, लोकतांत्रिक और सबको साथ लेकर चलने वाले India का उनका दूरदृष्टि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा. हम देश बनाने, शिक्षा और तरक्की की उनकी हमेशा रहने वाली विरासत को दिल से श्रद्धांजलि देते हैं.”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पोस्ट में लिखा, “India की आजादी से लेकर एक मजबूत, आधुनिक, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव रखने में ऐतिहासिक योगदान देने वाले देश के प्रथम Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन. आजादी के बाद तमाम चुनौतियों के बीच उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच, मजबूत नेतृत्व और अटूट संकल्प से India के सामाजिक, Political और आर्थिक विकास को नई दिशा दी.”
Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हिंद के जवाहर, India के प्रथम Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर सादर नमन. आजादी उनकी मंजिल नहीं, देश के नए सफर का मुकाम थी. स्वराज सत्ता नहीं, हर नागरिक की भागीदारी और देश के भविष्य की जिम्मेदारी थी. India उनके लिए एक खोज, एक विचार था—विविधता जिसकी शक्ति, लोकतंत्र जिसका विश्वास और समानता जिसका आधार हो. एक आधुनिक, वैज्ञानिक, प्रगतिशील और आत्मविश्वासी India का उनका सपना आज भी हमारी प्रेरणा है. और उस सपने के India की ओर हमारा प्रयास ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है.”
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “जवाहरलाल नेहरू एक अनोखे इंसान थे- एक क्रांतिकारी, एक दूर की सोचने वाले और एक बनाने वाले. यह बात कि उनकी मौत के साठ साल से भी ज्यादा समय बाद भी, हमारे संविधान और हमारे लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश करने वाले लोग उन पर हमला करते हैं, यह India के प्रति उनके पक्के वादे का सबूत है. हमारे देश के लिए उनका प्यार हमेशा हमें रास्ता दिखाता रहे.”
Rajasthan के पूर्व Chief Minister और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आधुनिक India के शिल्पी एवं देश के प्रथम Prime Minister, पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. आजादी के बाद उन्होंने देश में हर क्षेत्र में आधारभूत ढांचे की नींव रखी. लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने और विश्वस्तरीय शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक संस्थानों की स्थापना में उनका ऐतिहासिक योगदान रहा.”
अशोक गहलोत ने आगे लिखा, “उनकी दूरदर्शी विदेश नीति ने वैश्विक मंच पर India की एक विशिष्ट पहचान और प्रतिष्ठा स्थापित की. नेहरू जी जैसा विराट व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व विरले ही देखने को मिलता है. आधुनिक India के निर्माण में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा.”
छत्तीसगढ़ के पूर्व Chief Minister और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आधुनिक India के निर्माता, स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी एवं देश के प्रथम Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें सादर नमन. उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मजबूत नेतृत्व से स्वतंत्र India की विकास यात्रा की नींव रखी. लोकतांत्रिक मूल्यों, शिक्षा और आधुनिक संस्थानों के निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. उनकी जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले बाल दिवस के अवसर पर देश के सभी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”
Rajasthan विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने social media पर लिखा, “India के प्रथम Prime Minister ‘India रत्न’ पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन करता हूं. पंडित नेहरू का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा. उनकी दूरदर्शी सोच, प्रगतिशील विचारों और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प ने आधुनिक India की मजबूत नींव रखी.”
–आईएएएस
एसडी/एएस
Skip to content