देश की 7.8 प्रतिशत विकास दर पर संजय सरावगी बोले, “आर्थिक प्रगति पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

Patna, 3 सितंबर . बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने देश की आर्थिक विकास दर को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और आर्थिक अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है, ऐसे समय में India का 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल करना देश के लिए गौरव की बात है.

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पत्रकारों से कहा कि आर्थिक प्रगति जैसे विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और सभी Political दलों को देश की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक चुनौतियों के बावजूद India दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है.

उन्होंने चीन, अमेरिका, जापान, जर्मनी और यूरोप की अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए कहा कि India की विकास गति कई बड़े देशों से बेहतर है. यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है.

उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग भाजपा का विरोध करते-करते देश का विरोध करने की मानसिकता तक पहुंच गए हैं. अगर देश की अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है और आगे बढ़ रही है तो इसका स्वागत होना चाहिए. देश की उपलब्धियों को Political चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय आर्थिक मंदी और अनिश्चितता की चुनौतियों से जूझ रही है. इसके बावजूद India की अर्थव्यवस्था का तेज गति से आगे बढ़ना महत्वपूर्ण उपलब्धि है. देश की आर्थिक मजबूती का लाभ आने वाले समय में आम लोगों और राज्यों को भी मिलेगा.

बिहार दिवस के अवसर पर Bengaluru में आयोजित हो रहे बिहार महोत्सव को लेकर भी संजय सरावगी ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि Bengaluru देश का प्रमुख आईटी और औद्योगिक केंद्र है और वहां इतने बड़े स्तर पर बिहार महोत्सव का आयोजन राज्य की बदलती पहचान को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि आज देशभर में बिहार को लेकर सकारात्मक माहौल बन रहा है और उद्योग जगत की नजर भी राज्य की ओर है. Bengaluru जैसे बड़े औद्योगिक शहर में बिहार महोत्सव का आयोजन राज्य की संस्कृति, प्रतिभा और संभावनाओं को देश के सामने रखने का महत्वपूर्ण अवसर है.

पीएम