देश की परवाह नहीं, सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति करनी है: संजय राउत

Mumbai , 7 नवंबर . शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने एक बार फिर वोट चोरी और एसआईआर का मुद्दा उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस पार्टी को देश की परवाह नहीं है, बस सांप्रदायिक राजनीति करनी है.

शिवसेना (यूबीटी) सांसद का यह बयान उस वक्त आया है, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने के बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ को जानकारी होने पर सवाल उठाए. अखिलेश ने पूछा कि सीएम को कैसे पता कि जिनके वोट काटे गए, वे हिंदू थे.

संजय राउत ने Saturday को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सीएम योगी अब दावा कर रहे हैं कि हिंदू वोट हटा दिए गए हैं. उन्होंने हिंदुओं के लिए एक अलग वर्ग भी बना दिया है. हमारा रुख साफ है, जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए. जिसे भी वोट देने का अधिकार है, उसे वह अधिकार मिलना चाहिए, चाहे उसकी जाति या धर्म कुछ भी हो. मैं इस देश का नागरिक हूं और मुझे वोट देने का अधिकार है. अगर किसी ने वह अधिकार छीन लिया है, तो यह हमारा मुद्दा है, न कि यह कि वोटर हिंदू है या मुसलमान. ये लोग अब वोट चोरी के मामले में भी धर्म की राजनीति ले आए हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी ऐसा ही किया था, अब उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं और Maharashtra में भी ऐसा ही किया है. वे लगातार यह हिंदू-मुसलमान वाला Political खेल खेलते रहते हैं. उन्हें देश की कोई परवाह नहीं है.

अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर राउत ने कहा कि अयोध्या में ऐसा हमेशा से होता आया है. वहां हर साल दीये जलाए जाते हैं, लेकिन इस बार चुनाव करीब होने की वजह से इनकी संख्या बढ़ गई है. Government सामान्य से दो, चार या पांच लाख ज्यादा दीये जला रही है. जब भगवान श्री राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, तो लोगों ने उनके स्वागत में दीये जलाए थे. उस समय अयोध्या के लोगों ने अपने राजा के स्वागत में दीये जलाए थे. उन्होंने ऐसा अंधेरा दूर करने के लिए किया था, और आखिरकार वह अंधेरा दूर हो गया. अब तो सत्ता में बैठे लोग धर्म की राजनीति कर अंधकार बढ़ा रहे हैं. लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. अब दीए जलाने से क्या होगा.

–

डीकेएम/एएस