
चंडीगढ़, 19 नवंबर . पंजाब भाजपा प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों ने Lok Sabha में नेता विपक्ष राहुल गांधी के भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिए बयान की घोर निंदा की. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यस्था की तेजी से ग्रोथ कर रहा है. अगर कोई बीमार है तो वे खुद राहुल गांधी ही हैं.
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि राहुल गांधी के बयान की जितनी भी निंदा की जाए, कम है. राहुल गांधी विदेश में जाकर India को बदनाम कर रहे हैं. यह बहुत ही निंदनीय है. उन्हें पता होना चाहिए कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है. पीएम मोदी देश की अर्थव्यवस्था को चौथे नंबर पर ले गए. विकास का ग्रोथ काफी अच्छा है. मुझे लगता है कि राहुल गांधी खुद बीमार हैं, हिन्दुस्तान की अर्थव्यवस्था नहीं.
कांग्रेस नेता एम. वीरप्पा मोइली के बयान पर ढिल्लों ने कहा कि जब मोइली की Government सत्ता में थी, तब देश ने इमरजेंसी देखी थी और कांग्रेस Government के दौरान देश की हालत बहुत खराब थी. राहुल गांधी और मोइली हताशा में ऐसे बयान दे रहे हैं. कांग्रेस को शायद यह समझ नहीं आ रहा है कि वह पूरे देश में एक या दो सीटों से ज्यादा नहीं जीत सकती. राहुल गांधी विदेश जाकर ऐसी बातें करते हैं. कांग्रेस यह समझने में नाकाम है कि Narendra Modi के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है. देश के बाहर राहुल गांधी जितना बोल रहे हैं, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है. उन्होंने कहा कि Narendra Modi की वजह से देश ने काफी तरक्की की है.
पंजाब विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए ढिल्लों ने भगवंत मान की Government पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को लूटा है. चाहे माइनिंग हो, रेत, बजरी या शराब, इन्होंने हर क्षेत्र से पैसा वसूला है. सबको पता है कि इन्होंने पंजाब के संसाधनों को निचोड़ लिया है. 60 साल में पंजाब पर 2.62 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था, लेकिन इन्होंने महज साढ़े चार साल में इसे बढ़ाकर 5 लाख करोड़ रुपए कर दिया है. यानी कर्ज लगभग दोगुना हो गया है. तो फिर सारा पैसा कहां गया. पीएम मोदी की 12 साल के कार्यकाल में 17 लाख करोड़ से ज्यादा स्कीमों के तहत पैसा दिया. इन पैसों का इस्तेमाल Government ने सिर्फ विज्ञापनों पर किया है.
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में अन्य Political दलों के कई प्रमुख नेता भाजपा में शामिल हुए. यह देखकर बहुत खुशी होती है कि भाजपा परिवार दिन-प्रतिदिन और मजबूत हो रहा है. हम वादा करते हैं कि भाजपा की Government बनने पर हम पंजाब को फिर से समृद्ध, सुरक्षित और नशामुक्त बनाएंगे.
–
डीकेएम/
Skip to content