‘देश आगे बढ़ रहा, झूठ पीछे छूट रहा’, पीएम मोदी की ‘नाराज फूफा’ टिप्पणी बोले भाजपा नेता, विपक्ष पर साधा निशाना

New Delhi, 6 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने विपक्ष पर Prime Minister Narendra Modi की ‘नाराज फूफा’ वाली टिप्पणी को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पीएम मोदी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि देश आगे बढ़ रहा है, जबकि झूठ पीछे छूट रहा है.

BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में जो कुछ भी कहा, वह बहुत प्रेरणादायक भाषण था. इसके जरिए हमारी युवा पीढ़ी को 2013-2014 से पहले देश में मौजूद कई सच्चाइयों के बारे में पता चला, जिनका जिक्र Prime Minister ने अपने भाषण में किया. कुल मिलाकर, Prime Minister ने जिस तरह से युवाओं से बातचीत की और युवाओं की ओर से जो जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, वह बहुत सकारात्मक थी.”

खंडेलवाल ने आगे कहा, “चाहे ‘दिमागी नक्सलियों’ की सोच पर बात करना हो या एसआरसीसी में तुलनात्मक रिपोर्ट कार्ड पेश करना हो. Prime Minister मोदी के पद संभालने से पहले India कहां था और बाद में आज देश कहां है, जब इसकी तुलना की गई तो लोगों को पता चला कि वास्तव में पिछले 12 सालों में विकास तेजी के साथ हुआ है.”

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “निराशा और झूठ फैलाने वालों का शोर कुछ समय तक रह सकता है, लेकिन तथ्य और नतीजे खुद अपनी कहानी कहते हैं. देश आगे बढ़ रहा है, जबकि झूठ पीछे छूट रहा है.”

उन्होंने कहा कि India की जीडीपी की पहली अग्रिम अनुमानित वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही, जो विश्व में सबसे अधिक है. चीन की वृद्धि दर लगभग 4 प्रतिशत, जबकि अमेरिका की उससे भी कम रही है. ये आंकड़े बताते हैं कि India कहां से कहां पहुंच रहा है. इसलिए झूठ पीछे छूट रहा है और देश आगे बढ़ रहा है.

वहीं, जदयू प्रवक्ता श्याम रजक ने कहा, “मैं Prime Minister Narendra Modi का सम्मान करता हूं. वे देश के विकास के लिए सतत प्रगतिशील ही नहीं, बल्कि सतत चिंतित भी रहते हैं. हालांकि, देश उन्हें देखता है और इसलिए उनकी भाषा भी देश के नेतृत्वकर्ता की तरह होनी चाहिए. मेरा आग्रह होगा कि वे संयमित ढंग से और धैर्य रखते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त करें.”

इससे पहले, Saturday को Prime Minister मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा और उसे ‘नाराज फूफा’ बताया. उन्होंने कहा, “आपको दो तरह के लोग मिलेंगे. एक वो लोग, जो पॉजिटिव तरीके से समाज की शक्ति को राष्ट्र की शक्ति में बदलते हैं. दूसरी प्रजाति उन लोगों की है, जो कोई भी काम शुरू होने पर ‘नाराज फूफा’ बन जाते हैं, उनका फेवरेट काम होता है, हर काम का विरोध करना. इनका एक ही डायलॉग होता है, इसकी क्या जरूरत है?” पीएम मोदी Saturday को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे.

डीसीएच/