देशवासियों ने परमवीर चक्र विजेता सेखों के पराक्रम व बलिदान को सलाम किया

New Delhi, 4 अक्टूबर . भारतीय वायुसेना के योद्धा व परमवीर चक्र विजेता फ्लाइट लेफ्टिनेंट निर्मलजीत सिंह सेखों की याद में Sunday 4 अक्टूबर को ‘सेखों’ इंडियन एयर फोर्स मैराथन 2026 आयोजित की गई. अमर शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों की याद में देश भर के अलग-अलग शहरों में एयर फोर्स मैराथन हुई. New Delhi में स्वयं वायुसेना प्रमुख एपी सिंह इस मैराथन का हिस्सा बने.

इस अवसर पर वायुसेना ने निर्मलजीत सिंह सेखों को अपना आदर्श बताया. निर्मलजीत सिंह सेखों की याद में Sunday 4 अक्टूबर को देशभर के विभिन्न शहरों में एक साथ मैराथन हुई. इसमें चंडीगढ़, Rajasthan व पूर्वोत्तर राज्य शामिल रहे. पूर्वोत्तर के मैदानों से लेकर पश्चिम के रेगिस्तानों तक हर जगह देशवासियों ने भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शौर्य को सलाम किया. New Delhi में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया.

गौरतलब है कि सेंखो वायुसेना के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता हैं. उनकी याद में 21, 10 व 5 किलोमीटर की मैराथन कैटेगरी आयोजित की गईं. निर्मलजीत सिंह सेखों वह परम वीर थे जिन्होंने 1971 के युद्ध में अपने लड़ाकू विमान से Pakistan के आधा दर्जन फाइटर जेटस का वीरतापूर्वक मुकाबला किया था. इस दौरान उन्होंने Pakistan के लड़ाकू विमान को मार गिराया था. युद्ध में लड़ते हुए देश के लिए उन्होंने अपने प्राण न्योछावर तक कर दिए और सर्वोच्च बलिदान दिया था.

दरअसल 1971 में 14 दिसंबर के दिन Pakistanी सेना के छह लड़ाकू विमानों ने India की श्रीनगर एयरफील्ड पर हमला किया था. उस दिन दुश्मन को सबक सिखाने के लिए ग्नैट पायलट के रूप में तैनात निर्मलजीत सिंह सेखों ने वीरता की उड़ान भरी. Pakistanी हवाई हमले को नाकाम करने के लिए सेखों, हवा में दुश्मन के सामने आ गए. इस लड़ाई में उन्होंने एक Pakistanी सेबर जेट को मार गिराया. इसके बाद Pakistan के दूसरे लड़ाकू विमान को भारी नुकसान पहुंचाया.

निर्मलजीत सिंह Pakistanी वायुसेना के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए. उन्होंने अंतिम सांस तक अपने श्रीनगर बेस की रक्षा की. उनकी इस वीरता व बलिदान को याद करते हुए लगातार दूसरे वर्ष मैराथन आयोजित की गई है. यह केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि उनकी देशभक्ति और अनुशासन व वीरता को श्रद्धांजलि थी. 4 अक्टूबर को सूरज की पहली किरणें के साथ New Delhi के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हजारों कदम एक साथ सेंटों के बलिदान को याद करते हुए आगे बढ़े.

India के कोने-कोने से, अलग-अलग उम्र, भाषा और पृष्ठभूमि के लोग एक ही भावना के साथ दौड़ें. यह दौड़ देश के लिए और सेखों के नाम पर थी. इसमें हुए वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह भी शामिल हुए. चंडीगढ़ में भी ‘सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन 2026’ का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया. असम के गुवाहाटी में वरिष्ठ वायुसेना अधिकारी व सामान्य नागरिक ‘सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन’ में शामिल हुए. Rajasthan के जोधपुर में भी भारतीय वायु सेना ने ‘सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन’ का आयोजन किया.

–

जीसीबी/एएस