
New Delhi, 20 अक्टूबर . विजयादशमी यानी दशहरे के मौके पर पूरे देश में पारंपरिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया. Gujarat के जामनगर से लेकर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और Madhya Pradesh के छतरपुर तक राजपूत समुदाय और Police विभाग ने शस्त्रों की पूजा कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया.
Gujarat के जामनगर में जामनगर राजपूत युवा संघ ने पारंपरिक शस्त्र पूजा समारोह का आयोजन किया. इस दौरान क्षत्रिय समाज के लोगों ने अपने शस्त्रों की पूजा की और मां आशापुरा की आराधना की. इस कार्यक्रम में Gujarat की शिक्षा राज्य मंत्री रिवाबा जडेजा भी शामिल हुईं और उन्होंने सदियों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए अपनी रिवॉल्वर की पूजा की.
इस आयोजन ने राजपूत विरासत, सांस्कृतिक मूल्यों और दशहरे के बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश को उजागर किया. इस मौके पर मंत्री रिवाबा जडेजा ने कहा, “क्षत्रिय समाज की परंपरा के अनुरूप आज जामनगर राजपूत युवा संघ द्वारा शस्त्र पूजा समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शामिल होने का अवसर मिला. इस त्योहार से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़कर हमारी परंपरा, हमारा गर्व, हमारी संस्कृति को उजागर करने का यह अवसर यानी दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती हूं.”
उन्होंने कहा कि सनातन की परंपरा और संस्कृति यही रही है कि क्षत्रिय समाज ने हमेशा राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखते हुए अपना योगदान दिया है. साथ ही, हमारा यह भी कर्तव्य बनता है कि हम सुनिश्चित करें कि आज की युवा पीढ़ी मूल्यों पर आधारित शिक्षा ग्रहण करे और देश की उन्नति में अपना योगदान जरूर निभाए.
वहीं, राजकोट में भी दशहरे के अवसर पर Police मुख्यालय में शस्त्र पूजा की गई. यह पूजा Police कमिश्नर ब्रजेश झा और जेसीपी चैतन्य मंडलिक की मौजूदगी में हुई. कमिश्नर झा ने कहा कि नवरात्रि का उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से बीता है और दशहरे पर रावण दहन किया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अनुष्ठान समाज में फैली बुराइयों के अंत का प्रतीक भी बनेगा और समाज में सकारात्मकता, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देगा.
उन्होंने कहा, “आज दशहरे का पर्व है, आज शाम में रावण दहन होना है. रावण दहन के साथ समाज में जो बुराइयां हैं, वह भी दहन हो.” जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आरएसएस ने शस्त्र पूजा समारोह का आयोजन किया और बीवीएम हायर सेकेंडरी स्कूल से शहर के मुख्य बाजार तक एक रैली निकाली.
इसी तरह Madhya Pradesh के छतरपुर में Police लाइन्स में विजयादशमी पर शस्त्र पूजा आयोजित की गई, जिसमें राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, विधायकों, वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक पूजा में हिस्सा लिया.
बता दें कि शस्त्र पूजा हथियारों और कर्तव्य के उपकरणों की पूजा का पारंपरिक हिंदू अनुष्ठान है, जो विजयादशमी या महानवमी पर किया जाता है. यह समारोह धार्मिकता की जीत और दिव्य स्त्री ऊर्जा यानी शक्ति का सम्मान करता है, जो जीवन और व्यवस्था की रक्षा करती है.
–
पीएम
Skip to content