
New Delhi, 29 अक्टूबर . देश के विभिन्न हिस्सों में पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया गया. इस अवसर पर कई Political नेताओं और उनके परिवारों में भी त्योहार की रौनक देखने को मिली. Himachal Pradesh की राजधानी शिमला में Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर ने करवा चौथ का पर्व मनाया. वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के लिए उनकी पत्नी साधना ठाकुर ने व्रत रखकर उनकी लंबी आयु की कामना की. बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के आवास से लेकर Bhopal , दिल्ली और Lucknow तक करवा चौथ के अवसर पर पारिवारिक परंपराओं और धार्मिक रस्मों की झलक देखने को मिली.
शिमला में Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर ने करवा चौथ का पर्व मनाया. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की पत्नी साधना ठाकुर ने भी करवा चौथ का व्रत रखा और अपने पति की लंबी आयु की कामना की.
बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के आवास पर भी करवा चौथ का पर्व मनाया गया. उनकी पत्नी ने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखा. चांद निकलने के बाद उन्होंने विधि-विधान पूजा करके व्रत खोला. इस दौरान पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और पारिवारिक परंपरा की झलक देखने को मिली.
Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal में Union Minister शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान ने भी करवा चौथ मनाया. उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के साथ चांद के दर्शन किए और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अपना व्रत खोला. इस मौके पर करवा चौथ की परंपराओं का पालन किया गया.
दिल्ली में BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने अपनी पत्नी के साथ अपने आवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया. BJP MP मनोज तिवारी ने भी पत्नी के साथ पर्व मनाया.
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ करवा चौथ मनाया. दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पर्व मनाया. इस तरह Chief Minister आवास पर भी करवा चौथ के अवसर पर पारंपरिक रस्में निभाई गईं.
उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में उपChief Minister ब्रजेश पाठक के आवास पर भी करवा चौथ का आयोजन हुआ. BJP MP रवि किशन इस अवसर पर वहां पहुंचे. उन्होंने निमंत्रण देने के लिए ब्रजेश पाठक का आभार जताया. रवि किशन ने कहा कि यह ब्रजेश भैया का विचार था और वे चाहते थे कि वह वहां आएं. भाभी की ओर से भी उन्हें आमंत्रित किया गया था, जिसके लिए उन्होंने दिल से धन्यवाद दिया.
रवि किशन ने बताया कि उन्होंने इस दिन कुछ खाने से परहेज किया और केवल कॉफी तथा पानी लिया. उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से वह अपनी पत्नी के साथ बिना पानी पिए व्रत रखने का प्रयास करेंगे.
रवि किशन की पत्नी ने बताया कि चांद दिखाई देने तक व्रत जारी रहता है. Lucknow में बारिश के कारण चांद नजर नहीं आ रहा था. उन्होंने पूजा तो कर ली थी, लेकिन चांद दिखने तक पानी पीने को लेकर भी असमंजस था. उन्होंने कहा कि सांसद रवि किशन ने भी व्रत रखा था, इसलिए उनके खाने के लिए उन्होंने व्रत खोला.
पानी पिया.
–
/डीकेपी
Skip to content