देशभर में जन्माष्टमी की धूम: कई इस्कॉन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, धर्मेंद्र प्रधान ने महाप्रभु जगन्नाथ के किए दर्शन

New Delhi, 4 सितंबर . श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देशभर में उत्साह का माहौल है. लोग बड़े उत्साह के साथ मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं. BJP MP धर्मेंद्र प्रधान ने पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए.

धर्मेंद्र प्रधान ने पत्रकारों से कहा कि आज जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुझे महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिला. इस पवित्र दिन पर मैंने महाप्रभु और भगवान कृष्ण से दुनिया, देशवासियों और हमारे राज्य Odisha के कल्याण के लिए प्रार्थना किया. सनातन के जीवंत प्रभाव से ही इस देश का विकास होगा. आध्यात्मिकता से जुड़ने के कारण लोगों में आत्म विकास होगा.”

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है. इस्कॉन मंदिर पहुंचीं श्रद्धालु मुस्कान यादव ने से बातचीत करते हुए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि हम सनातनियों के लिए यह बड़ा पर्व है. कृष्ण जन्माष्टमी के लिए हम लोग महीनों पहले से ही उत्साहित रहते हैं. मंदिर में सुबह से तांता लगा हुआ है. सुबह-सुबह कीर्तन शुरू हो गया है और पूरा बनारस भगवान की सेवा के लिए उत्सुक दिख रहा है.

वाराणसी इस्कॉन में दर्शन करने आए श्रद्धालु दिलीप दुबे ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व को मनाने के लिए जगह-जगह तैयारियां की गई हैं. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है.

पंजाब के कपूरथला में स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई. मंदिर के पुजारी ने कहा, “श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी को हार्दिक बधाई देता हूं क्योंकि आज बांके बिहारी के जन्मोत्सव का दिन है. ठाकुर जी का जन्मोत्सव पूरी दुनिया में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है.”

बिहार की राजधानी Patna में स्थित इस्कॉन मंदिर में Friday सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त जुट रहे हैं. मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु ने कहा, “व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं. इस वर्ष वे पिछले वर्षों की तुलना में भी बेहतर हैं. कोई असुविधा नहीं है. दर्शन में लगभग आधे घंटे की देरी हो सकती है.”

Maharashtra की राजधानी Mumbai में स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की खास तैयारी की गई है. मंदिर के पुजारी ने कहा, “यह जन्माष्टमी इस्कॉन के लिए बहुत खास है क्योंकि आज इस्कॉन को 60 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर बहुत अच्छी तैयारियां की गई हैं.”

एसडी/पीएम