देवास में टीआई की मौत के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भागने की कोशिश में लगी गोली

देवास, 4 नवंबर . Madhya Pradesh के देवास में टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में मुख्य आरोपी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू को Police ने गिरफ्तार कर लिया है. Police के अनुसार, आरोपी को पूछताछ के लिए ले जाते समय उसके भागने की कोशिश करने पर Police और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें उसे गोली लग गई. घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि मामले की आगे की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, टीआई दिलीप पुरी को वाहन से कुचलने के मामले में Police आरोपी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू की तलाश कर रही थी. उसकी गिरफ्तारी के लिए देवास Police के साथ ही अन्य जिलों की Police भी लगातार दबिश दे रही थी. कई स्थानों पर तलाश के बाद Police को आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली.

देवास एसपी आदित्य मिश्रा ने टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में आरोपी ड्राइवर के एनकाउंटर पर कहा, “हमें लगता है कि कल से ही स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन के नेतृत्व में पूरी देवास Police और विभिन्न जिलों की Police लगातार प्रयासरत थी. इस पूरे घटनाक्रम में ड्राइवर मुख्य आरोपियों में से एक है, जिसके कारण हमारे निरीक्षक दिलीप पुरी का निधन हुआ है. उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जिलों में लगातार दबिश दी जा रही थी और बाकी जिलों की Police भी हमें लगातार सहायता कर रही थी, इसी दौरान सूचना के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था.

उन्होंने बताया कि Police आरोपी को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खातेगांव थाने ले जा रही थी. इसी दौरान बरोठा मार्ग पर आरोपी ने Police को चकमा देकर भागने का प्रयास किया. स्थिति को देखते हुए जवानों ने कार्रवाई की और आरोपी को गोली लग गई. इस घटना में गजेंद्र उर्फ अक्कू घायल हो गया. Policeकर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है.

गजेंद्र उर्फ अक्कू को टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में प्रमुख आरोपियों में शामिल बताया जा रहा है. Police की कार्रवाई के बाद अब उससे पूछताछ और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जाएगी. फिलहाल आरोपी अस्पताल में भर्ती है. Police पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. इसके पीछे और भी लोग शामिल हो सकते है, इसकी जांच की जा रही है. आरोपी ड्राइवर के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

–

एएस