
देवघर, 20 अक्टूबर . Jharkhand के देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसका शव Tuesday को घर में फंदे से लटका मिला. मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की.
Police पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. मृतका की पहचान रेणु देवी के रूप में हुई है. उसके भाई विजय कुमार के मुताबिक, रेणु की शादी करीब 15 वर्ष पहले दिलीप तांती से हुई थी. दंपती के दो बच्चे हैं. दिलीप दिल्ली में रहकर खाना बनाने का काम करता है.
विजय कुमार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही रेणु को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. उसके साथ मारपीट भी की जाती थी. विजय के अनुसार, रेणु ने कई बार अपने मायके वालों को इस बारे में बताया था. शिकायत मिलने पर परिवार के सदस्य उसके ससुराल पहुंचते थे और दोनों पक्षों को समझाकर लौट आते थे.
मृतका के भाई का आरोप है कि दिलीप घटना से एक दिन पहले ही दिल्ली से गांव लौटा था. उसने दावा किया कि नशे की हालत में दिलीप ने रेणु के साथ मारपीट की और पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर रिखिया थाना Police मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की.
Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच के तहत घटना की परिस्थितियों और परिजनों के आरोपों की पड़ताल की जा रही है. Police के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी. रिपोर्ट और जांच से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content