देवघर में एसबीआई का एटीएम गैस कटर से काट उखाड़ ले गए चोर, कार में लादकर हुए फरार

देवघर, 6 अक्टूबर . Jharkhand के देवघर शहर में चोरों ने नंदन पहाड़ मोहल्ले में भारतीय स्टेट बैंक के एक एटीएम को ही उखाड़ लिया और कार में लादकर फरार हो गए. अपराधियों ने पहले गैस कटर की मदद से एटीएम को काटकर अलग किया और फिर करीब 500 मीटर तक उसे घसीटते हुए सुनसान जगह पर ले गए. इसके बाद पहले से खड़ी कार में एटीएम लादकर वहां से निकल गए.

घटना की जानकारी मिलने के बाद Police ने जांच शुरू कर दी है. घटना नंदन पहाड़ मोहल्ले में सेवा धाम के पास लगे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम की है. Police के अनुसार, वारदात Monday देर रात की है. Tuesday तड़के करीब तीन बजे के बाद भारतीय स्टेट बैंक के Patna स्थित एटीएम नियंत्रण कार्यालय को घटना की सूचना मिली. इसके बाद स्थानीय Police को जानकारी दी गई.

सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके की जांच की. घटनास्थल के आसपास लगे निगरानी कैमरों के फुटेज की जांच में पता चला कि अपराधियों ने पहले गैस कटर से एटीएम को काटा. इसके बाद मशीन को वहां से घसीटते हुए करीब आधा किलोमीटर दूर एक अपेक्षाकृत सुनसान स्थान तक ले जाया गया. वहां पहले से मौजूद कार में एटीएम को लादा गया और अपराधी फरार हो गए.

Police अब निगरानी कैमरों से मिले फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है. आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि कार की पहचान और उसके आने-जाने की दिशा का पता लगाया जा सके. Police सुबह टहलने निकलने वाले लोगों से भी संभावित संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुट रही है.

Police को आशंका है कि अपराधी एटीएम को किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसमें मौजूद नकदी निकालने का प्रयास कर सकते हैं. इसलिए उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई की जा रही है. एटीएम में उस समय कितनी नकदी मौजूद थी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है. बैंक की ओर से भी इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

Police ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है. वारदात के बाद शहर में रात की सुरक्षा और गश्त व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

–

एसएनसी/एसके