
Mumbai , 5 अक्टूबर . Actress इशिता दत्ता एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू स्टारर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में अंजू सालगांवकर के किरदार में नजर आ रही हैं. Monday को Actress के पति और Actor वत्सल सेठ ने इशिता के अभिनय की जमकर सराहना की.
Actor ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सिनेमाघर की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दृश्यम, दृश्यम-2 और ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ के दृश्य शामिल हैं. वत्सल सेठ ने पत्नी के अभिनय की तारीफ करते हुए लिखा, “दृश्यम 3, क्या शानदार फिल्म है. अंजू सालगांवकर (इशिता दत्ता), तुमने तो कमाल ही कर दिया.”
बता दें कि ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में इशिता दत्ता ने मुख्य किरदार विजय सालगांवकर (अजय देवगन) की बड़ी बेटी अंजू सालगांवकर का किरदार निभाया है. फिल्म में इशिता दत्ता के अभिनय और उनके किरदार को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.
फिल्म की बात करें तो उसको भी दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म ने पहले दिन ऐतिहासिक कमाई की. दर्शकों का कहना है कि फिल्म की कहानी फिल्म में इशिता दत्ता का रोल काफी दमदार और महत्वपूर्ण रहा है. सैम की मौत के बाद से उनके किरदार के मन में जो डर, तनाव और मानसिक आघात था, उसे उन्होंने पर्दे पर बहुत ही संजीदगी से उतारा है.
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म में अजय देवगन (विजय सलगांवकर), तब्बू (मीरा देशमुख), श्रिया सरन (नंदिनी), जयदीप अहलावत (राजवीर सिंह तोमर), रजत कपूर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.
यह फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जो विजय सलगांवकर के परिवार और Police के बीच माइंड गेम के आखिरी अध्याय को समेटती है. इस बार मीरा देशमुख (तब्बू) और उनके पति (रजत कपूर) की मदद के लिए एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) के पास पहुंचते हैं, जिनके पास एक नया और मजबूत सबूत है. फिल्म का पहला हाफ राजवीर और विजय सालगांवकर के टकराव पर आधारित है जबकि दूसरा हाफ कोर्ट रूम ड्रामा और जबरदस्त क्लाइमेक्स में बदल जाता है.
–
एनएस/पीएम
Skip to content