
इंदौर , 23 अक्टूबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Police दूसरों की जान बचाने के लिए अपने प्राणों को जोखिम में डाल देती है. खाकी के जज्बे को पत्रिका का सलाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Chief Minister यादव ने कहा कि Police के जवान से लेकर अधिकारी तक लगातार बिना थके परिश्रम और ईमानदारी के साथ कार्य करते है.
उन्होंने कहा कि खुद की जान को जोखिम में डालकर दूसरों के प्राण बचाने का नाम है Police. Police के जवान साहस के साथ निष्पक्षता के साथ अपनी ड्यूटी निभाते है.
Chief Minister यादव ने कहा कि Police के जवान सेवा, सुरक्षा और परिश्रम में हमेशा आगे रहतें है. ऐसे Policeकर्मियों को उनके सेवा और साहसिक कार्यों के लिये सम्मानित किया जाना गर्व की बात है. कार्यक्रम में Chief Minister यादव ने 30 से अधिक Policeकर्मियों को सम्मानित किया, जिन्होंने सेवा में रहते हुए साहसिक कार्य किये.
सीएम ने सम्मानित Policeकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि वे इस तरह के कार्य करते हुए समाज को सदैव प्रेरणा देते रहे. उन्होंने कहा कि राज्य Government ने बड़ी संख्या में Policeकर्मियों की भर्तियां की है तथा नई भर्तियां और की जायेंगी. साथ ही वर्षों से रुकी पदोन्नति पुन: प्रारंभ की गई है. मु
उन्होंने सम्मान समारोह के दौरान अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सयोगितागंज थाने के आरक्षक लाल साहब को मंच से नीचे उतरकर सम्मानित किया. आरक्षक लाल साहब अपने पैरों में तकलीफ के कारण मंच पर चढ़ने में असमर्थ थे. कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. स्वप्निल कोठारी ने कहा कि साहस जब ईमानदारी के साथ मिल जाता है, तो वह कहानी दूसरों के लिये प्रेरणा बन जाती है.
कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक मधु वर्मा, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, संभागायुक्त भास्कार लाक्षाकार, आईजी अनुराग, Police कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा सहित बड़ी संख्या में Policeकर्मी एवं उनके परिजन तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
–
एसएनपी/एएसएच
Skip to content