दूसरे सीजन के साथ लौट रहा परिणीति चोपड़ा का शो ‘मॉम टॉक्स’, नवंबर में स्ट्रीमिंग

Mumbai , 26 अक्टूबर . Actress परिणीति चोपड़ा शो ‘मॉम टॉक्स: मां की बात मां के जज्बात’ के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही हैं. Actress का कहना है कि उनके शो का मकसद पेरेंटिंग से जुड़ी ईमानदार और बेबाक बातचीत को सामने लाना है.

Actress ने अपने शो के बारे में बात करते हुए कहा, “यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि मेरा ‘मॉम टॉक्स: मां की बात मां के जज्बात’ दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है. इस शो की खासियत है कि यह पेरेंटिंग को लेकर ईमानदार, बेबाक बातचीत को सामने लाता है, जो मदरहुड के नजरिए को पेश करती है.”

त्रिनेत्र एआई के को-फाउंडर और चीफ बिजनेस ऑफिसर अजीम ललानी ने शो की वापसी को लेकर कहा, “पहले सीजन ने दिखाया गया था कि पेरेंटिंग पर बना कंटेंट दर्शकों और ब्रांड पार्टनर्स दोनों के लिए कितना अहम हो सकता है. सीजन 2 हमें इन पार्टनरशिप्स को अधिक मजबूत करने और शो की बढ़ती पॉपुलैरिटी को आगे ले जाने का मौका देता है.”

सीजन 2 के अप्रोच के बारे में बात करते हुए बुलेट माइक्रोड्रामा के हेड ऑफ एवीओडी एंड पार्टनरशिप्स मुनाफ मर्चेंट ने कहा, “सीजन 2 के साथ हम चाहते हैं कि ‘मॉम टॉक्स’ पेरेंटिंग से जुड़ी बातचीत को और आसान और इंटरेस्टिंग बनाए, जिसमें खुली, मजेदार बातों के साथ यंग पेरेंट्स के लिए प्रैक्टिकल जानकारी भी हो. जब सेलिब्रिटी पेरेंट्स अपने खुद के अनुभव शेयर करते हैं और साथ में एक्सपर्ट्स की राय भी मिलती है, तो हम पर्सनल और जानकारी से भरपूर दोनों तरह की बातों को सामने ला पाते हैं.”

‘मॉम टॉक्स: मां की बात मां के जज्बात’ के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसमें परिणीति चोपड़ा होस्ट के तौर पर वापसी कर रही हैं. पेरेंटिंग पर आधारित यह टॉक शो नवंबर में बुलेट माइक्रोड्रामा ऐप और जी5 पर स्ट्रीम होगा. पहले सीजन में राघव चड्ढा, इमरान खान, नेहा धूपिया, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर जैसी जानी-मानी हस्तियों के साथ खुलकर बातचीत हुई थी, जिसमें पर्सनल कहानियों और एक्सपर्ट डिस्कशन के जरिए पेरेंटहुड की असलियत को दिखाया गया था.

दूसरे सीजन में सेलिब्रिटी पेरेंट्स का एक नया लाइनअप नजर आएगा, जिसमें आयुष शर्मा और अर्पिता खान, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ ही सुरभि ज्योति और अनुष्का रंजन शामिल हैं. जल्द ही अन्य नामों का भी ऐलान किया जाएगा.

–

एनएस/एबीएम