
Mumbai , 11 नवंबर . Actress कियारा आडवाणी और उनके पति-Actor सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘कॉफी विद करण-9’ के आगामी एपिसोड में नजर आएंगे. शो के दौरान कियारा आडवाणी ने इशारा किया कि वह अब और प्रेग्रेंसी नहीं चाहती हैं.
शो के मेकर्स ने एपिसोड का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें होस्ट करण जौहर के साथ कपल की मजेदार केमिस्ट्री की झलक देखने को मिली. वहीं, शो में Actress कियारा आडवाणी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद पहली बार टेलीविजन पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं.
बातचीत के दौरान करण ने कपल से पूछा कि वे कैसे पक्का करते हैं कि उनकी डेट नाइट्स डेजर्ट पर खत्म न हों. बेबी बंप को सहलाते हुए कियारा ने मजाक में कहा, “अब बस हो गया.”, जिसे सुनकर सिद्धार्थ और करण हंस पड़े.
आगे बातचीत में Actor सिद्धार्थ मल्होत्रा ने यह भी साफ किया कि वे और कियारा अपने काम को घर तक नहीं लाते हैं.
प्रोमो में कपल को अपनी शादी के बारे में बात करते हुए भी दिखाया गया है. उन्होंने एक ऐसा पल याद किया, जब करण ने मजाक में शाहिद कपूर को स्टेज से नीचे उतार दिया था, जब उन्होंने डांस परफॉर्मेंस के दौरान उनके साथ शामिल होने की कोशिश की थी.
कियारा और सिद्धार्थ की बात करें तो कपल दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. उन्होंने कुछ महीने पहले social media पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने दो जोड़ी बेबी शूज की तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, “हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा. जल्द आ रहा है.”
कियारा और सिद्धार्थ पहले से ही अपनी बेटी सियारा के माता-पिता हैं, जिसका जन्म 2025 में हुआ था. दोनों की प्रेम कहानी साल 2021 में आई फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर शुरू हुई थी, जिसमें दोनों मुख्य भूमिका में थे.
यह शादी पंजाबी रीति-रिवाजों के अनुसार सूर्यगढ़ पैलेस की बावड़ी में बेहद निजी और शाही तरीके से हुई थी. इस शादी में परिवार के करीबी सदस्यों के अलावा करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर और जूही चावला सहित Bollywood के चुनिंदा सितारे शामिल हुए थे.
–
एनएस/एएस
Skip to content