
चंडीगढ़, 3 सितंबर . पंजाब में एक पुरानी तस्वीर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने आम आदमी पार्टी Government पर आरोप लगाया है कि वह भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए दुष्कर्म के आरोपी गुरी चहल के साथ सुखबीर सिंह बादल की एक पुरानी तस्वीर वायरल कर रही है. साथ ही उन्होंने Chief Minister भगवंत मान से उनकी पत्नी और साले से जुड़े आरोपों पर जवाब मांगा है.
तस्वीर वाले मामले पर सफाई देते हुए एसएडी प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा, “यह शादी की तस्वीर है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. शादी में कौन किसके साथ आया या किसने किसके साथ पोज दिया, यह मुद्दा नहीं है. असली मुद्दा पंजाब है. मई में आम आदमी पार्टी Government ने पंजाब के अलग-अलग जिलों में दुष्कर्म के छह मामले दर्ज किए. इनमें से एक मामले में गुरी चहल आरोपी था. पीड़िता का बयान धारा 164 के तहत दर्ज होने के बावजूद आरोप है कि Chief Minister भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर और Chief Minister के साले अमरदीप ग्रेवाल द्वारा 5 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के बाद उसे बरी कर दिया गया, और इसके बाद गुरी चहल को देश से भागने दिया गया.”
अर्शदीप सिंह कलरे ने कहा, “दो साल पहले हुई शादी की तस्वीर दिखाकर और यह बताना कि शादी में कौन किसके साथ और कहां था, इससे कुछ साबित नहीं होता. कोई भी राजनेताओं के साथ तस्वीर खिंचवा सकता है. सवाल यह है कि यह First Information Report मई 2026 की है. मई 2026 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की Government थी, जब छह जिलों की छह महिलाओं ने गुरी चहल नाम के व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था. बयान भी दर्ज किए गए थे.”
उन्होंने सीधा आरोप लगाते हुए कहा, “तो, Chief Minister भगवंत मान के जीजा अमरदीप ग्रेवाल और Chief Minister की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने 5 करोड़ रुपए की रिश्वत लेकर सभी मामलों को रफा-दफा कर दिया. ऑडियो में जिक्र है कि पांच महिलाएं न्याय की गुहार लगाने Chief Minister के पास गई थीं. जो महिलाएं न्याय के लिए Chief Minister के पास गई थीं—आपने उनकी इज्जत 5 करोड़ रुपए में बेच दी, दुष्कर्म के आरोपी को बरी करवा दिया और उसे देश से बाहर भेज दिया.”
उन्होंने आगे कहा, “ऐसा कहां होता है? क्या आपने कभी सुना है कि किसी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हो और दो महीने के अंदर वह बरी हो जाए और देश से बाहर चला जाए? यह Chief Minister के परिवार के भ्रष्टाचार और नैतिकता पर बहुत गंभीर सवाल खड़े करता है. मेरा मानना है कि Chief Minister भगवंत मान को अब सामने आना चाहिए और जवाब देना चाहिए कि उनका परिवार पंजाब से करोड़ों रुपए कैसे लूट रहा है.”
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content