दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, बंगाल सरकार ने सीएबी से मांगी अनुमति

कोलकाता, 9 सितंबर . पश्चिम बंगाल Government ने इस साल दुर्गा पूजा के भव्य समारोहों के आयोजन के लिए ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम को बुक करने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए राज्य Government ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) को पत्र लिखकर 25 सितंबर से 15 अक्टूबर, 2026 तक मैदान की उपलब्धता मांगी है.

युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से सीएबी के सचिव को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के अनुरोध पर दुर्गा पूजा समारोह 2026 के तहत सांस्कृतिक और उत्सव कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया जाना है. इसमें एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल है, जिसके लिए ईडन गार्डन्स को बुक करना आवश्यक है.

Government ने पत्र में स्पष्ट किया है कि उसे 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक का समय चाहिए, जिसमें कार्यक्रम की तैयारी और समापन के बाद विघटन की व्यवस्था भी शामिल है. यह अवधि दुर्गा पूजा के मुख्य दिनों को कवर करती है.

पत्र क्रमांक 2005-एसपी/1एम-64/26 दिनांक 8 सितंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल Government के सचिव द्वारा जारी किया गया है. इसमें सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सचिव के पत्र का हवाला दिया गया है. राज्य Government ने इस मामले को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है और सीएबी से कहा कि वह 11 सितंबर तक ईडन गार्डन्स की उपलब्धता और बुकिंग की पुष्टि कर दे, ताकि कार्यक्रम और संबंधित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा सके.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एक बड़ा सांस्कृतिक उत्सव है, जिसे यूनेस्को ने अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में भी शामिल किया है. हर साल राज्य Government की ओर से कोलकाता में बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा कार्निवल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.

ईडन गार्डन्स India का सबसे पुराना और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, लेकिन इसका उपयोग अक्सर बड़े सरकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी किया जाता रहा है. हालांकि, पूजा के लिए इतनी लंबी अवधि के लिए स्टेडियम की बुकिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि अक्टूबर में क्रिकेट सीजन भी शुरू हो जाता है.

एससीएच/डीकेपी