
रांची, 15 अक्टूबर . झाररखंड की राजधानी में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची Police ने Thursday को शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला. Police अधिकारियों और जवानों ने पूजा पंडालों, संवेदनशील इलाकों तथा विसर्जन जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया. इस दौरान ड्रोन के जरिए भी महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी की गई. वरीय Police अधीक्षक के निर्देश पर निकाला गया फ्लैग मार्च फिरायालाल चौक से शुरू होकर मेन रोड होते हुए सुजाता चौक तक पहुंचा.
इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के साथ आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और Police की तैयारियों का जायजा लेना था. Police ने पूजा पंडालों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. विभिन्न स्थानों पर तैनात Policeकर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए. विसर्जन जुलूस के निर्धारित मार्गों का भी निरीक्षण किया गया, ताकि पर्व के दौरान आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की बाधा न आए.
फ्लैग मार्च में Police अधीक्षक नगर, Police अधीक्षक ग्रामीण, Police अधीक्षक यातायात, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, अपर Police अधीक्षक कोतवाली, Police उपाधीक्षक नगर और संबंधित थानों के प्रभारी सहित बड़ी संख्या में Policeकर्मी शामिल हुए. रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) और मोटरसाइकिल सवार Policeकर्मियों ने भी मार्च में हिस्सा लिया.
जिला प्रशासन ने पूजा समितियों को आवश्यक सुरक्षा प्रमाण-पत्र प्राप्त करने और उन्हें सुरक्षित रखने को कहा है. बिना प्रमाण-पत्र के पंडालों को अनुमति नहीं देने की बात भी कही गई है. अग्निशमन उपकरणों, बिजली व्यवस्था, आपात निकास, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत पर भी जोर दिया गया है. विधि-व्यवस्था की निगरानी और बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 24 घंटे सक्रिय नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की गई है.
Police, प्रशासन और अग्निशमन विभाग के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रतिमा विसर्जन के दौरान घाटों पर सफाई, पर्याप्त सुरक्षा बल और आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने को कहा गया है. जरूरत के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तैनाती पर भी जोर दिया गया है.
–
एसएनसी/पीएम
Skip to content