
New Delhi, 21 सितंबर . Dubai के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर Prime Minister Narendra Modi ने दुख जताया है. शेख 76 साल के थे.
पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन से काफी आहत हूं. समाज के कल्याणार्थ जो उन्होंने किया उसे पीढ़ियां याद रखेंगी.”
भावुक पोस्ट में पीएम ने आगे लिखा, “मैं शाही परिवार और Dubai की जनता के प्रति भी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले.”
शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन के बाद Dubai में 10 दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की गई है. इस दौरान पूरे अमीरात में झंडे आधे झुके रहेंगे.
शेख मोहम्मद ने अपने भाई को याद करते हुए बेहद भावुक संदेश जारी किया. उन्होंने कहा, “अहमद उनकी आंखों से दूर जरूर हो गए हैं, लेकिन दुआओं और दिल में हमेशा रहेंगे.”
प्रेसिडेंशियल दीवान (President कार्यालय) ने भी उनके निधन पर बयान जारी किया. कहा कि ईश्वर के फैसले और किस्मत पर अटूट विश्वास के साथ, प्रेसिडेंशियल दीवान स्वर्गीय शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर शोक व्यक्त करता है.
इसमें आगे लिखा है कि दीवान देश के उपPresident, Prime Minister और Dubai के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और पूरे अल मकतूम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता है. साथ ही, सर्वशक्तिमान और महान ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे दिवंगत आत्मा को अपनी अपार दया और क्षमा प्रदान करें, और उनके परिवार को धैर्य और सांत्वना दें.
वहीं, खलीज टाइम्स के अनुसार, शेख अहमद शाही परिवार के प्रमुख सदस्यों में शामिल थे. उन्होंने Dubai Police और पब्लिक सिक्योरिटी के डिप्टी चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली. वह अल वस्ल स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन भी रहे.
–
केआर/
Skip to content