दुबई के क्राउन प्रिंस ने अस्पताल में कैप्टन स्मित मच्छार से की मुलाकात, साहस की सराहना की

अबू धाबी, 3 अक्टूबर . Dubai के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप Prime Minister हमदान बिन मोहम्मद ने Saturday को फ्लाईDubai की उड़ान एफजेड1073 के बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से अस्पताल में मुलाकात की और उनके साहस की सराहना की.

हमदान बिन मोहम्मद ने मुलाकात के बाद social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाकात की… फ्लाईDubai के इस पायलट ने साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति चिंता की सर्वोच्च मिसाल पेश की. हमारी ओर से और देश के नेतृत्व की ओर से उन्हें पूरा सम्मान और प्रशंसा. हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं, हमारे देश की कहानी का हिस्सा हैं और यूएई की पहचान का हिस्सा हैं… एक ऐसे देश की, जो करुणा, शांति और जीवन को महत्व देता है.”

हमदान बिन मोहम्मद यूएई के रक्षा मंत्री और Dubai की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष भी हैं.

इससे पहले यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने बताया था कि कैप्टन मच्छार इलाज के प्रति अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है. भारतीय मिशन ने कहा कि वह उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है तथा उनके इलाज और जल्द स्वस्थ होने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है.

भारतीय मिशन ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय बहादुर कैप्टन स्मित मच्छार बेहतरीन चिकित्सा देखभाल में हैं और तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं. हम उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और जल्द स्वस्थ होने के लिए सहयोग कर रहे हैं. उनकी देखभाल के लिए यूएई Government का धन्यवाद. हम भी उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं में शामिल हैं.”

Wednesday को Dubai से इजरायल जा रही फ्लाईDubai की उड़ान में हवा में हमले की घटना के दौरान कैप्टन मच्छार घायल हो गए थे. घटना के दौरान एक अन्य पायलट ने उन पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद विमान तेजी से नीचे जाने लगा.

घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट ने हमलावर का बहादुरी से सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर को काबू कर लिया.

हमलावर के काबू में आने के बाद गंभीर रूप से घायल कैप्टन मच्छार को प्राथमिक उपचार देकर स्थिर किया गया. इसके बाद विमान की सऊदी अरब में आपात लैंडिंग कराई गई.

Prime Minister Narendra Modi ने Friday को कैप्टन मच्छार से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की थी. इस दौरान उन्होंने घटना के समय उनके साहस, सूझबूझ और संयम की सराहना की थी. Prime Minister ने कहा था कि उनके प्रयासों से विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जान बचाने में मदद मिली.

–

डीएससी