
इंदौर, 22 नवंबर . केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने Sunday को कहा कि वर्ष 2026 तक के चार वर्षों की अवधि में India में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में केवल सात फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि दुनिया के अन्य देशों में इस दौरान ईंधन की कीमतें 50 से 70 फीसदी तक बढ़ गईं.
Union Minister ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि के बावजूद India में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित रखने में केंद्र Government की नीतियों की अहम भूमिका रही. Government ने दोनों ईंधनों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती की और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने बढ़ी हुई लागत का कुछ बोझ खुद उठाया, ताकि इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर न पड़े.
पुरी ने कहा, “India वैश्विक स्तर पर एक अनूठा उदाहरण है. Prime Minister की सक्रिय नीतियों के कारण केंद्रीय उत्पाद शुल्क में तीन बार कटौती की गई. यह कटौती नवंबर 2021, मई 2022 और 10 मार्च 2026 को की गई. अगर चार साल की अवधि को देखें तो दुनिया के अन्य देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 50 से 70 फीसदी तक बढ़ीं, जबकि India में इनमें केवल सात फीसदी की वृद्धि हुई.”
उन्होंने कहा कि India की तेल विपणन कंपनियों बीपीसीएल, आईओसीएल और एचपीसीएल ने जिम्मेदार कॉरपोरेट नागरिक की भूमिका निभाई. इन कंपनियों ने उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालने के बजाय काफी नुकसान खुद उठाया और घाटे में काम किया.
Union Minister ने एलपीजी की कमी को लेकर विपक्षी दलों के दावों को भी अफवाह करार दिया. उन्होंने कहा कि देश की तेल कंपनियों ने एलपीजी का दैनिक उत्पादन 34 हजार मीट्रिक टन से बढ़ाकर 55 हजार मीट्रिक टन कर दिया है. उन्होंने कहा कि देश के सभी 1.07 लाख खुदरा बिक्री केंद्रों पर ईंधन और गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रही.
पुरी ने कहा, “कुछ Political विरोधियों ने बड़ी अफवाहें फैलाने की कोशिश की. पिछले संसद सत्र के दौरान वे गैस सिलेंडरों के कटआउट लेकर मेरा स्वागत करने आए थे और दावा कर रहे थे कि देश में भारी कमी होने वाली है और एलपीजी सिलेंडर खत्म हो जाएंगे. लेकिन कहीं भी कोई कमी नहीं थी.” हालांकि, Union Minister ने स्वीकार किया कि भू-Political तनाव के कारण तेल की कीमतों के मोर्चे पर चुनौतियां अभी बनी हुई हैं.
उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह मामला पूरी तरह खत्म हो चुका है. हमारे सामने अभी भी चुनौतियां हैं. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. इसके अलावा ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच भी तनाव है. हमें उम्मीद है कि ये तनाव कम होंगे और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आएगी.”
–
डीएससी
Skip to content