‘दुनिया का नेतृत्व कर सकता है ग्लोबल साउथ’, ब्रिक्स में पीएम मोदी के आह्वान पर एनडीए नेताओं की प्रतिक्रिया

New Delhi, 13 सितंबर . ‘ब्रिक्स’ सम्मेलन में Prime Minister Narendra Modi के ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज को और मजबूत करने के आह्वान पर एनडीए नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ‘ग्लोबल साउथ’ सभी क्षेत्रों में तेजी से उभर रहा है और वो पूरे विश्व का नेतृत्व कर सकता है.

‘ग्लोबल साउथ’ को लेकर BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने समाचार एजेंसी से कहा, “निश्चित रूप से ‘ग्लोबल साउथ’ आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण समेत सभी क्षेत्रों में तेजी से उभर रहा है. वो पूरे विश्व का नेतृत्व कर सकता है. यही बात Prime Minister Narendra Modi ने कही है.”

‘ब्रिक्स’ पर खंडेलवाल ने कहा, “‘New Delhi घोषणापत्र’ में India की तरफ से उठाए गए सभी मुद्दों को शामिल किया गया. यहां पहलगाम में हुए आतंकी हमले की खुलकर निंदा की गई. टेरर फंडिंग को लेकर भी कड़ा प्रस्ताव पास किया गया. व्यापार और उद्योग को लेकर भी ब्रिक्स देशों ने आम सहमति बनाई है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में ‘ब्रिक्स’ के ‘New Delhi घोषणापत्र’ ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर नए आयाम स्थापित किए हैं. इस घोषणापत्र से India के व्यापारियों और एमएसएमई को अनेक देशों में व्यापार करने के नए अवसर प्राप्त होंगे.”

‘ग्लोबल साउथ’ पर Prime Minister Narendra Modi के बयान को लेकर जदयू नेता राजीव रंजन ने कहा, “आज ‘ग्लोबल साउथ’ दुनिया के कमजोर और विकासशील देशों का एक बड़ा समूह बन सकता है. ‘ग्लोबल साउथ’ की भावनाएं और भूमिका को निर्धारित करने में ‘ब्रिक्स’ बड़ी भूमिका संभाल सकता है. मेरा मानना है कि अगले वर्ष चीन को ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी करनी है, इस एक वर्ष में उल्लेखनीय सफलता हम हासिल कर पाए तो निःसंदेह यह दुनिया के कई असमानता बढ़ाने वाले मुल्कों के लिए भी यह कठोर संदेश होगा.”

उन्होंने समिट को लेकर कहा, “ब्रिक्स को लेकर मेरा मानना है कि इन देशों की दुनिया की कुल जीडीपी में 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. पूरी दुनिया की कुल आबादी में 45 प्रतिशत से 49 प्रतिशत के बीच आबादी ब्रिक्स देशों की है. इसलिए समझने की बात है कि इतना बड़ा फोरम, पश्चिम एशिया संकट के समय की चुनौतियों के मद्देनजर, एक प्रभावकारी भूमिका को निभा सकता है. जिस तरह यूएई और ईरान के बीच बातचीत व ब्रिक्स सम्मेलन में भागेदारी कहीं न कहीं यह फोरम की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर पाएगा.”

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने चीन के President शी जिनपिंग के पश्चिम एशिया में शांति में ब्रिक्स की भूमिका को लेकर दिए बयान पर कहा, “India हमेशा से अग्रसर रहा है. ईरान-इजरायल के बीच में भी जो युद्ध चला, तो उसमें India ने बहुत पहल की थी. दोनों India के अच्छे दोस्त हैं, दोनों देश भी कहते हैं कि India के अच्छे दोस्त हैं. India चाहता भी है कि बहुत लंबे वर्षों से जो लड़ाई चल रही है, वह भी समाप्त हो, क्योंकि युद्ध से किसी का भला नहीं होता है. इससे मानव जीवन, इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमी का नुकसान होता है. India हमेशा चाहता है कि पूरे विश्व में शांति हो, लेकिन हमारी सीमाएं भी सुरक्षित रहनी चाहिए.”

डीसीएच/