
गांधीनगर, 4 नवंबर . Gujarat Government ने दीपावली से पहले राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है. इस फैसले से राज्य के 9.69 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा.
Chief Minister भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया. राज्य Government के प्रवक्ता और मंत्री जीतू वघानी ने बताया कि बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा. इसके साथ ही Gujarat में डीए की दरें केंद्र Government के कर्मचारियों के समान हो जाएंगी.
इस फैसले का लाभ 4.62 लाख कार्यरत कर्मचारियों और करीब 5.07 लाख पेंशनर्स को मिलेगा, जो छठे और सातवें वेतन आयोग के तहत आते हैं. इसमें राज्य Government, पंचायत सेवाओं और अन्य संस्थानों के कर्मचारी भी शामिल हैं.
Government जुलाई से अक्टूबर 2026 तक के चार महीने के बकाया (एरियर) का भुगतान एकमुश्त करेगी. यह राशि नवंबर महीने के वेतन और पेंशन के साथ सीधे कर्मचारियों और पेंशनर्स के बैंक खातों में जमा की जाएगी.
जीतू वघानी ने बताया कि एरियर के भुगतान पर राज्य Government को 523 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा. वहीं, डीए बढ़ोतरी से राज्य के खजाने पर सालाना 1,569 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा.
दीपावली से पहले इस फैसले की घोषणा करते हुए वघानी ने कहा कि Government ने यह कदम कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में उठाया है.
उन्होंने कहा, “राज्य में सुशासन और प्रशासन को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात काम करने वाले कर्मचारियों के कल्याण के प्रति Government प्रतिबद्ध है. साथ ही Government चाहती है कि कर्मचारी और पेंशनर्स अपने परिवारों के साथ त्योहार खुशी से मना सकें.”
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content