दीपावली पर जवानों के बीच रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सिक्किम के शेरथांग युद्ध स्मारक पर देंगे श्रद्धांजलि

New Delhi, 7 नवंबर . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि दीपावली की पूर्व संध्या पर Saturday को वह दार्जिलिंग में बागडोगरा एयरफील्ड और सुकना (सिलीगुड़ी) में भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात करके उनसे बातचीत करेंगे.

उन्होंने बताया कि 8 नवंबर यानी दीपावली के दिन वह सिक्किम स्थित शेरथांग युद्ध स्मारक जाकर देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. साथ ही, इस क्षेत्र में तैनात हमारे सैनिकों से भी मुलाकात कर उनसे संवाद करेंगे.

बता दें कि सिक्किम का शेरथांग युद्ध स्मारक, जिसे ‘वाटरशेड शहीद युद्ध स्मारक’ भी कहा जाता है, पूर्वी सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर नाथू ला दर्रे के पास स्थित एक अत्यंत महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और राष्ट्रीय गौरव का स्थल है.

यह युद्ध स्मारक वर्ष 1967 में नाथू ला और चो ला में चीनी सेना के खिलाफ हुए संघर्षों में वीरगति प्राप्त करने वाले भारतीय सेना के शहीदों और युद्ध नायकों की स्मृति व सम्मान में बनाया गया है.

यह स्मारक लगभग 13,000 फीट की अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित है, जो दुर्गम मौसम में तैनात भारतीय सैनिकों की वीरता और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है.

यह गंगटोक से लगभग 52 किलोमीटर दूर, चांगू झील (त्सोमगो झील) और न्यू बाबा मंदिर के समीप नाथू ला जाने वाले मार्ग पर स्थित है.

सुरक्षा कारणों से शेरथांग और नाथू ला क्षेत्र में जाने के लिए केवल भारतीय नागरिकों को ही अनुमति दी जाती है. इसके लिए गंगटोक से एक दिन पहले ‘प्रोटेक्टेड एरिया परमिट’ (पीएपी) बनवाना अनिवार्य होता है. विदेशी पर्यटकों को चांगू झील से आगे जाने की अनुमति नहीं होती.

–

एएस