
Mumbai , 2 सितंबर . दिवंगत Bollywood Actor सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट Wednesday को अपना फैसला सुनाएगा. कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला सुरक्षित रखा गया था. Wednesday सुबह 11 बजे कोर्ट अपना आदेश सुनाएगा.
यह मामला दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान द्वारा दायर की गई याचिका से जुड़ा है. उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर First Information Report दर्ज करने और नए सिरे से जांच की मांग की है. उनकी मांग है कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए.
इससे पहले 28 अगस्त को इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हुई थी. सतीश सालियान की ओर से First Information Report दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.
सतीश सालियान ने अपनी याचिका में गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि उनकी बेटी दिशा के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई है. इसी आधार पर उन्होंने केस दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है.
दिशा सालियान सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं. 8 जून 2020 को Mumbai के मालाड इलाके में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर उनकी मौत हो गई थी. उस समय Mumbai Police ने इस घटना को आत्महत्या माना था और एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी.
हालांकि, दिशा के पिता इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं. उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या और सामूहिक दुष्कर्म का मामला है. उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि इस मामले में First Information Report दर्ज कर सीबीआई या एनआईए जैसी एजेंसी से जांच कराई जाए.
अब सबकी नजर Wednesday को आने वाले बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर है कि कोर्ट First Information Report और नई जांच को लेकर क्या आदेश देता है.
–
पीएम
Skip to content